Image Slider

Last Updated:

बरेली को मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी स्मार्ट टाउनशिप,1300 करोड़ की महायोजना से बदलेगी शहर की तस्वीर. बरेली के सुनियोजित विकास की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा कदम उठाया है. पीलीभीत बाईपास और दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास के संगम पर बीडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना विकसित की जा रही है. करीब 267 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाली यह आधुनिक टाउनशिप आने वाले वर्षों में बरेली की नई पहचान बनने जा रही है.

बरेली: बरेली को मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी स्मार्ट टाउनशिप,1300 करोड़ की महायोजना से बदलेगी शहर की तस्वीर. बरेली के सुनियोजित विकास की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा कदम उठाया है. पीलीभीत बाईपास और दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास के संगम पर बीडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना विकसित की जा रही है. करीब 267 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाली यह आधुनिक टाउनशिप आने वाले वर्षों में बरेली की नई पहचान बनने जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहरी विकास नीति के तहत बीडीए द्वारा महादेवपुरम आवासीय योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. करीब 267 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैलने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना में कुम्हरा, नवदिया कुर्मियान, अडूपूरा जागीर, बरकापुर, कलापुर, हरिहरपुर, अहलादपुर, आसपुर खूबचंद्र और मोहरनियां समेत 9 गांव शामिल हैं.

1300 करोड़  का है प्रोजेक्ट

बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) वाइस चांसलर उपाध्यक्ष IAS सौम्या पांडेय ने लोकल 18 को बताया की परियोजना के लिए अब तक 115 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है और किसानों को 445 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा सीधे उनके बैंक खातों में दिया गया है. पूरी योजना पर लगभग 1300 करोड़ रुपये तक खर्च होने का अनुमान है. IAS सौम्या पांडेय बताती है इस टाउनशिप की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार कनेक्टिविटी होगी. एक ओर दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेसवे और दूसरी ओर भारतमाला परियोजना से जुड़ाव इसे भविष्य का प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक केंद्र बनाएगा.

महादेवपुरम बनेगा स्मार्ट

महादेवपुरम को एक आधुनिक स्मार्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी मुख्य सड़कें, 18 मीटर चौड़ी आंतरिक सड़कें, भूमिगत बिजली लाइनें और 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा. इसके साथ ही बड़े पार्क, ग्रीन बेल्ट, कम्युनिटी सेंटर और आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. योजना में आवासीय प्लॉटों के अलावा होटल, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, मल्टीप्लेक्स और साइबर सिटी जैसी सुविधाओं का भी प्रस्ताव है. 72, 112, 162 और 200 वर्गमीटर के विभिन्न आकारों के प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे. बीडीए द्वारा डिमांड सर्वे में शामिल आवेदकों को भविष्य की लॉटरी में प्राथमिकता देने की व्यवस्था भी की गई है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||