-संस्थापक प्रधानाचार्य की स्मृतियों को सहेजने की पहल, क्षेत्र में खुशी की लहर
उदय भूमि संवाददाता
रायबरेली। श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय रामानुज पांडे की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से विद्यालय के हाल का नामकरण “रामानुज पांडे सभागार” किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक कार्तिकेय शंकर बाजपेई ने स्वर्गीय पांडे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रबंधक ने कहा कि स्वर्गीय रामानुज पांडे ने वर्ष 1955 से 1980 तक विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शिता और समर्पण के बल पर विद्यालय की स्थापना एवं विकास में अतुलनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान बनाई। उस दौर में विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय पांडे ने विद्यालय के विकास के लिए जनसहयोग और चंदा जुटाकर संसाधनों की व्यवस्था की तथा संस्थान को मजबूती प्रदान की। उनकी प्रेरणा और कुशल नेतृत्व आज भी विद्यालय परिवार के लिए आदर्श हैं। प्रबंधक ने यह भी कहा कि रामानुज पांडे सभागार को भविष्य में और अधिक भव्य एवं सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडे, अनुशासन प्रमुख दिलीप द्विवेदी, डॉ. कमलाकांत त्रिवेदी, मनीष कुमार मिश्रा, अरुण कुमार पांडे, सुशील बाबू तिवारी, राधेश्याम, राजेश पाल, सुनील चौधरी, रामू, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे। हाल का नाम स्वर्गीय रामानुज पांडे के नाम पर रखे जाने पर पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह, शिक्षक नेता कमलेश द्विवेदी, शिक्षक नेता शिवसागर शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक सिंह, विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, रामगोपाल त्रिपाठी, विमलेश अग्निहोत्री, आशुतोष शुक्ला, उमाशंकर गुप्ता, पुरुषोत्तम शुक्ला, कमल नारायण शुक्ला, गिरीश नारायण शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, बाबूजी, राकेश बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, राजेश यादव फौजी, भाजपा नेता धीरेंद्र मिश्रा, दिलीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



