Image Slider

होमखेलक्रिकेट23 जून रोहित शर्मा के लिए बना कभी ना भूलने वाला दिन, पूरी हुई तपस्या

Last Updated:

भारत की तरफ से खेलने का सपना रोहित शर्मा का 23 जून को पूरा हुआ था और इसी तारीख को उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री सम्मान मिला. उन्होंने इस दिन को अपने जीवन का सबसे खास पल बताया. भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले रोहित का लक्ष्य अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना है.

Zoom

रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिले अवार्ड की लिस्ट में अब तक का सबसे बड़ा सम्मान जुड़ गया है. मंगलवार (June 23) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने अपने पद्मश्री सम्मान के साथ एक तस्वीर साझा की. मुंबई के इस 39 साल के दाएं हाथ के ओपनर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में यह सम्मान दिया.

रोहित ने X पर लिखा, “23rd June हर तरह का जादू लेकर आता है. 19 साल पहले यह सफर इंडिया कैप से शुरू हुआ था. आज इस कहानी में एक और गर्व भरा अध्याय जुड़ गया.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||