Image Slider


Passport Adalat on June 25



गाजियाबाद। पासपोर्ट आवेदकों की लंबित फाइलों के त्वरित निस्तारण के लिए 25 जून को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने कहा कि अदालत हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक कक्ष संख्या-320 में लगेगी। इसमें खुद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मौजूद रहेंगे और आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। समय की सीमित उपलब्धता के कारण इस अदालत में 50 आवेदकों की फाइलों का निस्तारण किया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||