- Hindi News
- National
- Weather Mp UP Rajasthan Pre Monsoon Rain Up Maharatshtra Gujarat Heatwave Alert
- कॉपी लिंक
देश में 15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। पश्चिमी तट पर मुंबई से 20 किमी दूर अलीबाग तक पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटे में मुबंई पहुंच सकता है।
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है।
एमपी के 17 जिलों में बारिश हुई। छतरपुर में सोमवार को बिजली गिरने से दो लड़कियां झुलस गईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में सोमवार दोपहर बाद बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। एक पेड़ कार पर गिरा। सड़क पर यूनिपोल गिरने से ट्रैफिक जाम लग गया।
पंजाब के अमृतसर में आंधी से पेड़ गिरने से बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। श्रीगंगानगर जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…
उत्तर भारत में मानसून लेट, जुलाई में पहुंचेगा
महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में मानसून आगे बढ़ा है। हालांकि, मानसून के ज्यादा तेजी पकड़ने के आसार कम हैं।
मानसूनी हवाएं कमजोर हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तर प्रदेश को मानसून के लिए एक हफ्ता और इंतजार करना पड़ सकता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब को जुलाई तक इंतजार करना होगा। सोमवार तक देश में सामान्य 106 मिमी की तुलना में सिर्फ 60.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी अभी तक 43% कम बारिश हुई है।
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
पंजाब के लुधियाना में बिजली के तारों पर पेड़ गिर गया।
यूपी के बस्ती में आंधी से कार पर पेड़ गिर गया।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। यहां ओले भी गिरे।
8 राज्यों में गर्मी का असर, तापमान 40°C पार
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 43.3°C दर्ज किया गया।
वहीं महाराष्ट्र के वर्धा में 43°C, यूपी के बांदा में 41.4°C, तेलंगाना के आदिलाबाद में 41.3°C, गुजरात के गांधीनगर में 41°C, एमपी के खजुराहो 40.6°C, ओडिशा के बौध में 40.2°C और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 40°C रहा।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
24 जून:
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मानसून के कारण ओडिशा, केरलम, कर्नाटक, तेलंगाना, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारश होगी।
- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र के विदर्भ में हीटवेव रहेगी, विदर्भ के 8 जिलों में रातें भी गर्म होंगी।
- राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में प्री-मानसून एक्टिव रहने से आंधी-बारिश हो सकती है।
25 जून:
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मानसून के कारण सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होगी।
- आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लगातार तीसरे दिन हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
राज्यों से मौसम की खबरें…
1. राजस्थान: 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: प्री मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बरसात, जयपुर में तापमान 40°C के पार
मौसम विभाग ने 19 जिलों में आज आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार 1 से 21 जून तक राज्य में सामान्य से 41% ज्यादा बरसात हो चुकी है। इस दौरान औसत बारिश 28 मिमी होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 39.3 मिमी बरसात हो चुकी है। सोमवार को बीकानेर, जयपुर और बाड़मेर में तापमान 40°C के पार रहा। पूरी खबर पढ़ें…
2. मध्य प्रदेश: 4 जिलों में आज लू का अलर्ट, 30 शहरों में बारिश होगी; राज्य में सामान्य से 52% कम बारिश
राज्य में जबलपुर और मंडला समेत आज 4 जिलों में लू का अलर्ट है। ग्वालियर समेत 30 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, मानसून के लेट होने से इंदौर और ग्वालियर समेत 48 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है। 1 जून से अब तक औसत 70.9 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 34.3 मिमी पानी ही गिरा, जो सामान्य से 52% कम है। पूरी खबर पढ़ें…
3. उत्तर प्रदेश: 39 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 43.3°C; मानसून बॉर्डर पर अटका
यूपी में आज 39 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को 43.3°C के साथ प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर, बस्ती, मऊ, गाजीपुर और बलिया में बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। मानसून पिछले 12 दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर पर रुका हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
4. बिहार: पटना और गया में गर्मी रहेगी, किशनगंज समेत 4 जिलों में बादल छाए रहेंगे; कैमूर में तापमान 40°C के पार
राज्य के सभी जिलों में मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा। पटना और गया समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को बक्सर-कैमूर में अधिकतम तापमान 40°C के पार है। पूरी खबर पढ़ें…
5. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; 38.5°C के साथ रुड़की सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी और देहरादून समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, इससे पहले सोमवार को 6 जिलों में बारिश हुई। वहीं, 38.5°C के साथ रुड़की सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें…
6. पंजाब: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट; चंडीगढ़ में तापमान 3.6°C गिरा, आंधी से पेड़ गिरने के कारण बच्चे की मौत
राज्या में अमृतसर और तरनतारन समेत 12 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ में तेज हवाएं और बादल छाए रहने से तापमान में 3.6°C की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 38.6°C दर्ज किया गया। सोमवार को अमृतसर में आंधी के कारण पेड़ गिरने से बच्चे की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



