Image Slider

होमखेलक्रिकेटTilak Varma: तेलंगाना T20 लीग के डेब्यू में तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी शतक

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. हाल ही में तिलक श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया के कप्तान थे. तिलक की कप्तानी में इंडिया ए की टीम चैंपियन भी बनी. श्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा ने आरान नहीं किया और फौरन तेलंगाना टी20 लीग में खेलने के लिए मैदान पर उतरे जहां उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली.

Zoom

तेलंगना टी20 में तिलक वर्मा ने लगाया शतक

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में धूम मचाने के बाद तिलक वर्मा ने भारत लौटते ही कमाल कर दिया. त्रिकोणीय सीरीज में तिलक वर्मा इंडिया ए के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी. श्रीलंका से आने के बाद तिलक वर्मा ने आराम नहीं किया, बल्कि वह तेलंगाना टी20 लीग में खेलने मैदान पर उतर गए और अपने डेब्यू मैच ही में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए तूफानी शतक ठोक दिया.

तिलक वर्मा ने अपनी टीम मेडक फाल्कन्स के लिए 259 रन के विशाल रन चेज का पीछा करते हुए 56 गेंद में नाबाद 136 रनों की पारी खेली. तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी में धुआंधार बैटिंग करते हुए 14 चौके और 7 छक्के उड़ाए. तिलक की ये पारी वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ आई. तिलक के अलावा टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज विक्रम नाइक गुगुलोथ ने भी 27 रनों का अहम पारी खेली, जबकि श्रुंजित रेड्डी ने 25 रन, रवि तेजा ने 20 रन और साई वरुण येर्रम ने 19 रनों का योगदान दिया. इन बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से मेडक फाल्कन्स ने वारंगल वॉरियर्स को 2 गेंद रहते 3 विकेट से हरा दिया.

वारंगल के लिए कप्तान अमन ने ठोकी थी शतक

इससे पहले वारंगल वॉरियर्स की टीम ने भी धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था. वारंगल वॉरियर्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे. वारंगल की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान अमन राव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की थी और सिर्फ 48 गेंद में 142 रन कूट दिए थे. अमन ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 13 छक्के भी लगाए.

अमन के अलावा वारंगल वॉरियर्स के लिए हर्षित चौधरी ने भी पारी की शुरुआत करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. हर्षित ने टीम के लिए 23 गेंद में 35 रन बनाए, जबकि मुरुगन अभिषेक ने 15 गेंद में 32 रनों की पारी खेली, जिससे उनकी टीम एक विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. हालांकि, गेंदबाजी में वारंगल वॉरियर्स पूरी तरह से फ्लॉप रही जिससे इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं किया जा सका. वारंगल वॉरियर्स की तरफ से बॉलिंग में शौनक कुलकर्णी और आसिफ मंसूरी ने 2-2 विकेट लिए जबकि अनिरुद्ध श्रीवास्तव और मुरुगन अभिषेक के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||