Image Slider

होमताजा खबरकृषिमुनाफे ज्यादा सब्सिडी…केला किसानों की निकली लॉटरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

Last Updated:

Banana farming subsidy : केले की खेती किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. सरकार इसके लिए सब्सिडी भी देती है. इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कोई भी किसान आवेदन कर सकता है. आवेदन के बाद ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर लाभ मिलेगा. अमेठी के उद्यान निरीक्षक संजय यादव लोकल 18 से बताते हैं कि इस समय किसानों से पंजीकरण करवाएं जा रहे हैं. पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद तय लक्ष्यों के आधार पर लाभ दिया जाएगा.

अमेठी. केले की खेती किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. केले की खेती में सरकार की तरफ से अच्छा अनुदान भी मिलता है, लेकिन कम ही किसानों को इसके बारे में पता होता है. इसकी खेती से आप एक सीजन में ही लाखों की कमाई कर सकते हैं. सरकारी मदद प्राप्त करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कोई भी किसान जरूरी कागजात के साथ आवेदन कर सकता है. आवेदन के बाद ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर लाभ मिलेगा. केले की खेती का सबसे उपयुक्त समय जून से जुलाई के बीच होता है. ऐसे में इसका पंजीकरण भी विभाग की तरफ से शुरू कर दिया गया है.

पंजीकरण के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर होना चाहिए. आवेदन के बाद एक वेरीफाई ओटीपी जाएगा. इसके बाद ही पंजीकरण सफल माना जाएगा. अमेठी जिले में 40 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर केले की खेती हो रही है. हर वर्ष यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.

पहले कितना मिलता था

अमेठी के उद्यान निरीक्षक और अधिकारी संजय यादव लोकल 18 से बताते हैं कि इस समय किसानों से पंजीकरण करवाएं जा रहे हैं. पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद तय लक्ष्य के आधार पर लाभ दिया जाएगा. पहले यह अनुदान 30738 रुपये का था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40 हजार कर दिया गया है. कोई भी किसान जरूरी कागजात के साथ कार्यालय में कार्य दिवस पर आकर अपना आवेदन करवा सकते हैं. पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ दिया जाएगा.

खेत से बिक जाती है फसल

अमेठी उद्यान निरीक्षक संजय यादव के मुताबिक, इस खेती में अच्छा फायदा किसानों को हो सकता है. सबसे खास बात है कि बिक्री के लिए किसान को इसे कहीं जाना नहीं पड़ता. किसानों की खड़ी फसल ही खेत से बिक जाती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||