Image Slider

Fire breaks out at toy factory



लोनी। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित खिलौना फैक्टरी में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने तीन वाटर टेंडर की मदद से 20 मिनट में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस दौरान आसपास की फैक्टरियों में भी अफरा-तफरी मच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि ट्रोनिका सिटी के सेक्टर ए-7 में मोहम्मद अशरफ की खिलौना फैक्टरी है। रविवार देर रात फैक्टरी में आग लगने की सूचना तो टीम भेजी गई। तीन मंजिला फैक्टरी के भूतल पर आग लगी थी। दमकल टीम पहुंची तो फैक्टरी के अंदर कोई नहीं था और लोग आग बुझाने में जुटे थे। तीन फायर टेंडर की मदद से दमकलकर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। दूसरे तलों में फैलने से पहले ही आग को बुझा दिया गया। सीएफओ ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||