संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से हाल ही में एक खबर सामने आई जिसने इंडस्ट्री के लोगों को परेशान कर दिया है. इस फिल्म के सेट पर एक वर्कर की करेंट लगने से मौत हो गई है. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर विवाद हुआ हो.
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली अपने भव्य कॉस्ट्यूम, आलीशान सेट्स और भारी-भरकम कास्ट के लिए जाने जाते हैं. फिल्ममेकर भव्य लेवल पर फिल्में बनाते हैं और अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिमाग में एक अलग दुनिया बसाई है.
इन दिनों दिग्गज फिल्ममेकर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर स्टारर इस लव ट्रायंगल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इन सबके बीच फिल्म के सेट पर हादसा हो गया.
सेट पर काम करने वाले एक कारपेंटर की करेंट लगने से मौत हो गई जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस को उसे 40 लाख रुपये का मुआवजा देना पड़ा. ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि संजय लीला भंसाली के सेट पर कोई विवाद हुआ हो. इससे पहले उनकी कई फिल्मों के दौरान ऐसा हो चुका है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले बात करते हैं संजय लीला भंसाली की सबसे विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ की. रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर खूब बवाल मचा था. फिल्म के निर्माण के दौरान भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था.
फिल्म के भव्य सेट पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई थी. उस समय आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट से जुड़े काम के दौरान वह ऊंचाई से गिर गए थे. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान जयपुर में निर्देशक संजय लीला भंसाली पर हमला भी हुआ था. यहां तक कि फिल्म में महारानी पद्मावती का किरदार अदा करने वाली दीपिका के सेफ्टी पर भी सवाल खड़े हो गए थे.
इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर भी विवाद छिड़ा था. विवादों में घिरी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी उठी थी, लेकिन इन सबके बीच जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो गदर मच गया.
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग के दौरान भी एक गंभीर हादसा हुआ था. मुंबई के फिल्म सिटी में एक जटिल तूफानी दृश्य की तैयारी के दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई थी. इस हादसे में भारी उपकरण शामिल थे और एक अन्य तकनीशियन के घायल होने की भी खबर सामने आई थी. इस घटना ने बड़े और तकनीकी रूप से जटिल दृश्यों की शूटिंग के दौरान मौजूद जोखिमों को उजागर किया था.
देवदास के सेट पर हुए हादसे के बाद से फिल्म सेट पर मौजूद क्रू की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हुए थे. उस समय की रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़े-बड़े उपकरण, मशीनें और विशाल लाइटिंग सेटअप के कारण सेट पर काम करने वाले क्रू मेंबर्स के लिए काम का दबाव काफी ज्यादा रहता था और सुरक्षा चुनौतियां भी बनी रहती थीं. लेकिन रिलीज के बाद ये फिल्म भी सफल रही थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

