भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के मौके पर अपने पापा को एक लग्जरी कार गिफ्ट की. इस कार की कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यशस्वी जायसवाल के भाई ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी. कुछ महीने पहले यशस्वी ने मुंबई में एक लग्जरी घर भी खरीदा था.
यशस्वी जायसवाल ने पापा को गिफ्ट की कार
नई दिल्ली: भारतीय टीम के उभरते हुए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया. टीम में शामिल नहीं किए जाने की चर्चा के बीच यशस्वी ने एक ऐसा काम किया, जिसे देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, 21 जून, रविवार को फादर्स डे के मौके पर यशस्वी ने अपने पापा को एक लग्जरी कार गिफ्ट में दी. यशस्वी के भाई तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खूबसूरत मोमेंट की तस्वीरों को शेयर किया.
टीम इंडिया में सिलेक्शन के शोर शराबे से दूर यशस्वी अपनी पूरी फैमिली के साथ कार की डिलिवरी लेने पहुंचे. इस दौरान उनके पिता और मां बिल्कुल साधारण कपड़ों में नजर आए. यशस्वी के पापा की इस सादगी को देखकर फैंस भी भावुक हो गए. बता दें कि यशस्वी ने अपने पिता को जो कार गिफ्ट की है वह मर्सिडीज GLS है, जिसकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपए बताई जाती है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



