{“_id”:”6a36c6d54fcfd848d00148cd”,”slug”:”encroachers-have-usurped-fundamental-rights-pedestrians-are-forced-to-walk-on-the-road-risking-their-lives-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141922-2026-06-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi NCR News: मौलिक अधिकार निगल गए कब्जेदार, सड़क पर जान हथेली पर रख चल रहे पैदल यात्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शहर के फुटपाथों पर अतिक्रमण, कहीं दुकानें सजीं, कहीं बनीं वाहन पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि फुटपाथ पर सुरक्षित चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है, लेकिन दिल्ली में यह अधिकार अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में फुटपाथों पर कब्जेदारों का राज है। वहीं, पैदल यात्री सड़क पर जान जोखिम में डाल कर चलने को मजबूर हैं।
हालात ऐसे हैं कि कहीं दुकानदारों ने फुटपाथ को अपनी दुकान का हिस्सा बना लिया है, तो कहीं रेस्तरां और गेस्ट हाउस संचालकों ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर रखा है। कई स्थानों पर फुटपाथ वाहन पार्किंग में बदल चुके हैं तो कहीं ई-रिक्शा, रेहड़ी-पटरी और अस्थायी स्टॉलों ने बची-खुची जगह भी घेर ली है। नतीजा यह है कि जिन फुटपाथों का निर्माण पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए हुआ था, वहां अब पैदल चलने की जगह ही नहीं बची।
दिल्ली के फुटपाथ, जहां है अतिक्रमण
स्पॉट 1-
जीटीबी अस्पताल से ताहिरपुर मार्ग- इस रोड के फुटपाथ को रिक्शा स्टैंड में तबदील कर दिया गया है। पूरा फुटपाथ रिक्शों से पटा पड़ा मिला इस फुटपाथ से निकलना लगभग नामुमकिन है।
स्पॉट 2-
दिलशाद कॉलोनी रोड – यहां दोनो तरफ के फुटपाथ लोगों ने अतिक्रमण कर गायब कर दिए हैं। किसी ने सार्वजनिक पार्किंग बना दी है तो किसी ने फुटपाथ के उपर गार्डरूम बना दिया है।
स्पॉट 3
– करोल बाग- यहां की बाइक मार्केट में सभी जगह अतिक्रमण हैं। फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है और वह अपनी बाइकों की रिपेयरिंग व अन्य काम सड़क पर ही करते हैं। इस कारण लोग सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।
स्पॉट 4 –
पंचकुइयां मार्ग – पंचकुइयां मार्ग के फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। दुकानदारों ने फुटपाथों पर गाड़ियां पार्क कर रखी है और उन्होंने समान से भरे बॉक्सों को सड़कों पर ही रख दिया है , जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है।
स्पॉट-5- उस्मानपुर- यहां दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
स्पॉट-6-
जगजीत नगर- यहां रेहड़ी-पटरी वालों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



