बरेली नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बरेली शहर को एक नई पहचान देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. शहर में इंदौर के प्रसिद्ध छप्पन भोग और सराफा बाजार की तर्ज पर एक आधुनिक और हाईटेक फूड कोर्ट विकसित किया जा रहा है. जो आने वाले समय में बरेली वासियों के लिए खान-पान, मनोरंजन और शॉपिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा.
बरेली में नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत एक महत्वाकांक्षी फूड कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. यह फूड कोर्ट न केवल शहर के स्ट्रीट फूड को एक व्यवस्थित पहचान देगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और वेंडर्स के लिए भी नए अवसर पैदा करेगा.नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इस परियोजना की प्रगति और इसके फायदों को लेकर विशेष जानकारी दी.
डेलीपार में विकसित होगा फूड कोर्ट
नगर निगम द्वारा डेलापीर क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर इस आधुनिक फूड कोर्ट को विकसित किया जा रहा है. यहां स्थानीय दुकानदारों, प्रसिद्ध ब्रांड्स, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल को एक ही स्थान पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाएगा. नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनके अनुसार यह परियोजना केवल एक फूड कोर्ट नहीं बल्कि लोगों के लिए एक आधुनिक रिक्रिएशनल और अम्यूजमेंट जोन के रूप में विकसित की जा रही है. जहां परिवार और युवा वर्ग एक बेहतर माहौल में समय बिता सकेंगे.
परिसर में मिलेंगी ये सुविधाएं
संजीव कुमार मौर्य, बताते है कि मल्टीपल शॉप्स विकसित की जा रही हैं. स्थानीय दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को भी इसमें स्थान दिया जाएगा. लोगों को शॉपिंग, खान-पान और मनोरंजन की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.फूड कोर्ट में आधुनिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था, म्यूजिक सिस्टम, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर और आकर्षक लाइटिंग की सुविधा विकसित की जा रही है. इससे यह क्षेत्र दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा. इंदौर मॉडल की तर्ज पर यहां साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था होगी, जिससे लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में भोजन का आनंद मिल सकेगा.यह बरेली के विकसित और पॉश क्षेत्रों में से एक है.यहां बनने वाला फूड कोर्ट शहर को नई पहचान देगा और लोगों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



