Image Slider

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के वार्ड-78 और वार्ड-80 क्षेत्र में करीब 5.88 करोड़ रुपये की लागत से 150 फुटा रोड के निर्माण व सौंदर्यीकरण का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल ने किया। परियोजना के तहत रोड काे चौड़ा किया जाएगा। सड़क किनारे इंटरलॉकिंग पटरी, फुटपाथ और डिवाइडर का निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड-78 की पार्षद ओमवती देवी और वार्ड-80 के पार्षद राहुल शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||