Image Slider

-सात लाख रुपये के गबन के आरोप में पंचायत राज विभाग के अफसरों पर कसा शिकंजा

उदय भूमि संवाददाता
कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने में जुटे हैं। अब थाना अकबरपुर में गबन के मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और दो अन्य अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला मजिस्ट्रेट कानपुर देहात के आदेश के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी के पत्र का संदर्भ देते हुए यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता राम प्रकाश सिंह निवासी ग्राम पंचायत संगसियापुर विकास खण्ड अकबरपुर के प्रार्थना पत्र में दिए गए 19 बिन्दुओं पर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी।

इसके बाद तत्कालीन ग्राम प्रधान श्रीराम सिंह ने 731067 रुपये का अनियमित भुगतान किया गया। इसमें से तत्कालीन ग्राम सचिव हरनाथ संखवार, ग्राम विकास अधिकारी के कार्यकाल में किया गया अनियमित भुगतान 415651 रुपये, प्रियंका शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्यकाल में किया गया अनियमित भुगतान 177569 रुपये, नेहा राजपूत व ग्राम विकास अधिकारी के कार्यकाल में 137847 रुपये का अनियमित भुगतान शामिल है। जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर देहात की आख्या में गबन करने के आरोप में सुसंगगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज का अनुरोध किया गया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||