Image Slider

Last Updated:

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी मच-अवेटीड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड किरदारों में हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और इसे अच्छे रिव्यूज भी मिले हैं. अगर आप भी शाहिद कपूर की एक्टिंग के अलग-अलग रंग देखना चाहते हैं, तो आपको उनके करियर की ये 7 बेहतरीन और यादगार फिल्में जरूर देखनी चाहिए, जिन्होंने उन्हें एक वर्सटाइल स्टार बनाया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. कभी सनकी आशिक बनकर तो कभी राजा के रूप में उन्होंने पर्दे पर अपनी वर्सटैलिटी साबित की है. चॉकलेटी बॉय की इमेज से निकलकर स्टार बनने का उनका यह सफर बेहद दिलचस्प रहा है. आज हम आपको उनकी ऐसी ही 7 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें शामिल उनकी तीसरी फिल्म की कहानी तो आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है.

Shahid Kapoor Best Movies, Shahid Kapoor Cocktail 2, Shahid Kapoor Haider Movie, Kabir Singh Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Hit Movies List, शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्में, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर हैदर मूवी, कबीर सिंह शाहिद कपूर, शाहिद कपूर हिट फिल्में लिस्ट

कमीने: इस फिल्म में शाहिद कपूर ने डबल रोल निभाकर पर्दे पर कमाल कर दिया था. उन्होंने हकलाने वाले गुड्डू और तुतलाने वाले चार्ली नाम के दो जुड़वां भाइयों का किरदार इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि उनकी पुरानी चॉकलेटी बॉय वाली इमेज पूरी तरह टूट गई. उनके दोनों किरदारों में बोलने के अलग लहजे ने यह साबित कर दिया कि वो एक गंभीर और वर्सेटाइल एक्टर हैं.

जब वी मेट: शाहिद कपूर ने इस कल्ट रोमांटिक फिल्म में आदित्य कश्यप नाम के एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, जिसे जिंदगी जीने का एक नया जरिया मिलता है. फिल्म में करीना कपूर के चुलबुले और एनर्जेटिक गीत के किरदार के सामने शाहिद का शांत और मैच्योर अंदाज एक खूबसूरत बैलेंस बनाता है. यह फिल्म आज भी शाहिद के करियर की सबसे बेहतरीन लव स्टोरीज में गिनी जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shahid Kapoor Best Movies, Shahid Kapoor Cocktail 2, Shahid Kapoor Haider Movie, Kabir Singh Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Hit Movies List, शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्में, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर हैदर मूवी, कबीर सिंह शाहिद कपूर, शाहिद कपूर हिट फिल्में लिस्ट

हैदर: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी शेक्सपियर के नाटक हैमलेट की इस मॉडर्न एडेप्टेशन में शाहिद ने अपने करियर की सबसे यादगार परफॉर्मेंस दी थी. एक कश्मीरी युवक के दुख, गुस्से और मानसिक संतुलन खोने के सफर को शाहिद ने पर्दे पर इतने जीवंत तरीके से उतारा कि हर कोई दंग रह गया. इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का उनका पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

Shahid Kapoor Best Movies, Shahid Kapoor Cocktail 2, Shahid Kapoor Haider Movie, Kabir Singh Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Hit Movies List, शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्में, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर हैदर मूवी, कबीर सिंह शाहिद कपूर, शाहिद कपूर हिट फिल्में लिस्ट

उड़ता पंजाब: इस फिल्म में शाहिद ने ड्रग्स की लत में डूबे एक सनकी रॉकस्टार टॉमी सिंह का किरदार निभाया था, जो खुद को बर्बादी की तरफ ले जाता है. इस रोल के लिए उनका गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और स्क्रीन पर उनकी क्रेजी एनर्जी ने पंजाब में ड्रग्स की गंभीर समस्या को बेहद संजीदगी से दिखाया. यह शाहिद के करियर के सबसे ज्यादा इम्पैक्टफुल किरदारों में से एक है.

Shahid Kapoor Best Movies, Shahid Kapoor Cocktail 2, Shahid Kapoor Haider Movie, Kabir Singh Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Hit Movies List, शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्में, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर हैदर मूवी, कबीर सिंह शाहिद कपूर, शाहिद कपूर हिट फिल्में लिस्ट

कबीर सिंह: इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में शाहिद कपूर ने एक सनकी आशिक और  शॉर्ट-टेम्पर्ड सर्जन का रोल प्ले किया था, जो प्यार में दिल टूटने के बाद खुद को पूरी तरह बर्बाद कर लेता है. स्क्रीन पर शाहिद के गुस्से और उनकी बेहद इंटेंस एक्टिंग ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.  इस फिल्म ने शाहिद को कमर्शियल सिनेमा का एक बहुत बड़ा स्टार बना दिया.

Shahid Kapoor Best Movies, Shahid Kapoor Cocktail 2, Shahid Kapoor Haider Movie, Kabir Singh Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Hit Movies List, शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्में, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर हैदर मूवी, कबीर सिंह शाहिद कपूर, शाहिद कपूर हिट फिल्में लिस्ट

पद्मावत: संजय लीला भंसाली की इस पीरियड ड्रामा फिल्म में शाहिद ने राजपूत राजा महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट के बीच भी शाहिद ने अपने रॉयल लुक और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. इस रोल में उनकी बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस और मैच्योरिटी साफ नजर आई, जिसने उनके किरदार को एक अलग गरिमा दी.

Shahid Kapoor Best Movies, Shahid Kapoor Cocktail 2, Shahid Kapoor Haider Movie, Kabir Singh Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Hit Movies List, शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्में, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर हैदर मूवी, कबीर सिंह शाहिद कपूर, शाहिद कपूर हिट फिल्में लिस्ट

विवाह: सूरज बड़जात्या की इस सुपरहिट फैमिली ड्रामा में शाहिद कपूर ने प्रेम का किरदार निभाया था, जो अरेंज मैरिज के ताने-बाने में बंधे एक आदर्श और संस्कारी पार्टनर की भूमिका में नजर आए. फिल्म में उनके सीधे-सादे और शर्मीले अंदाज को देश भर के दर्शकों, खासकर परिवारों ने खूब पसंद किया. इस रोल ने साबित किया कि वो पारिवारिक और रोमांटिक किरदारों को भी बेहद बखूबी निभा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||