श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए की तरफ से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाड़ियों के स्लेजिंग के बाद उनसे उलझ गए थे. श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबगे को धक्का दे दिया था. इसके बाद सबके मन में यही सवाल उठ रहा है. क्या बीसीसीआई कोई एक्शन लेगा या आईसीसी इसके बारे में क्या करने जा रहा है.
वैभव सूर्यवंशी के झगड़े पर क्या आईसीसी ले सकता है एक्शन
मैच खत्म होने के बाद पवेलियन लौटते वक्त वैभव का श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ झगड़ा हो गया. वैभव और सूर्यांश शेडगे पवेलियन जा रहे थे तभी श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबगे ने स्लेजिंग की. वैभव और विशन के बीच हाथापाई हुई. इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया. ICC के नियम 2.12 के मुताबिक खिलाड़ी खेल से जुड़ी किसी भी व्यक्ति के साथ गलत शारीरिक संपर्क नहीं कर सकता. अगर खिलाड़ी जानबूझकर ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है. ICC के नियमों के अनुसार क्रिकेट मैच के दौरान या बाद में शारीरिक झगड़ा नहीं होना चाहिए. हालांकि यह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं था इसलिए ICC कार्रवाई नहीं कर सकता.
ऐसे में सवाल उठा था कि क्या BCCI वैभव पर कार्रवाई करेगा?
BCCI के सचिव देवजित सैकिया ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता पर ध्यान देने के लिए कहा है. किसी भी दूसरी समस्या से उनका ध्यान भटकना नहीं चाहिए. BCCI सचिव के बयान से लगता है कि वैभव पर BCCI की तरफ से कार्रवाई होने की संभावना कम है. IPL में धमाल मचाने वाले वैभव की बैट ट्राई सीरीज में शांत है. वैभव ने 3 इनिंग में 26.33 की औसत और 164.58 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए हैं. वैभव ने पहले मैच में 14, दूसरे में 44 और तीसरे में 21 रन बनाए हैं.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



