Last Updated:
सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान आरोपी अभिजीत किंगरा ने बताया कि फायरिंग के लिए उसे 4000 कैनेडियन डॉलर मिले थे. कनाडा सरकार ने इस मामले में फैसला सुनाया और आरोपी अभिजीत किंगरा को देश निकाला का आदेश दिया. अभिजीत ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कहने पर फायरिंग की थी.
एपी ढिल्लों के घर फायरिंग करने वाले शख्स को देश निकाला का ऑर्डर.
मुंबई. पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने भारतीय नागरिक अभिजीत किंगरा को देश से निकासी का आदेश दिया है. बोर्ड ने फैसला सुनाया कि अभिजीत किंगरा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है. बोर्ड ने गैंस को एक संगठित अपराधी गिरोह बताया है, जो हत्या, जबरन वसूली, फायरिंग, आगजनी और धमकी जैसी एक्टिविटी में शामिल है. अभिजीत किंगरा स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आया था.
IRB की जांच में पाया गया कि अभिजीत किंगरा ने ब्रिटिश कोलंबिया में भी एक फायरिंग की घटना में हिस्सा लिया था. इस फायरिंग में 14 राउंड फायर किए गए थे. बोर्ड के मुताबिक, उसके एक साथी ने मालिक की गाड़ियों में आग भी लगा दी थी. किंगरा और उसके कथित साथी पर ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक अन्य इसी तरह की घटना में भी आरोप लगे हैं.
देश से निकासी की कार्रवाई कनाडा की ओर से संगठित अपराधी गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के मुताबिक, देशभर में संगठित अपराध से जुड़े 400 से ज्यादा मामलों की जांच शुरू की गई है. इस जांच के दौरान 55 संदिग्ध लोगों को पहले ही देश से निकाला जा चुका है.
IRB के सदस्य अजीम लालजी ने अपने फैसले में कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया की अदालत ने पहले ही साबित कर दिया था कि अभिजीत किंगरा बिश्नोई गैंग का सदस्य है. फैसले में कहा गया कि यह गैंग गंभीर अपराधों जैसे हत्या, फायरिंग, आगजनी, जबरन वसूली और धमकी में शामिल रहा है. अजीम ने यह भी बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा और ओंटारियो में गैंग से जुड़े जबरन वसूली के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे कानून व्यवस्था एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.
सुनवाई के दौरान, अभिजीत किंगरा ने दावा किया कि उसे पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हमला करने के लिए 2 सितंबर 2024 को 4,000 कैनेडियन डॉलर की पेशकश की गई थी. उसने बोर्ड को बताया कि उसे नहीं पता था कि वह बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है और उसने यह काम अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए स्वीकार किया था. हालांकि, CBSA अधिकारी जसबीर संधू ने तर्क दिया कि ढिल्लों के घर पर हमला जबरन वसूली से जुड़ा मामला नहीं था, बल्कि बिश्नोई गैंग की ताकत और प्रभाव दिखाने की कोशिश थी.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



