Uddhav Thackeray Shiv Sena UBT Crisis LIVE Updates: महाराष्ट्र की सियासत में ऑपरेशन टाइगर को लेकर चर्चा चरम पर है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में बगावत का प्लान तैयार कर लिया गया और आज ही उनकी पार्टी में दो …और पढ़ें
उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं और एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने वाले हैं.
Operation Tiger Live: महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं. खबर है कि ये सभी आज ही पार्टी से नाता तोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. इन बागी सांसदों में संजय संजय देशमुख, दीना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टीकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय जाधव के नाम शामिल हैं.
दूसरी तरफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई में अपने करीबी नेताओं के साथ बैठक की और फिर उनकी गतिविधियों को लेकर सस्पेंस बढ़ गया. इस बीच एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंचे चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, वह आज सुबह अपने बेटे और शिवसेना संसदीय दल के नेता श्रीकांत शिंदे के आवास पर इस बागी सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के बाद ही सभी बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे और उन्हें शिवसेना (यूबीटी) से अलग होने से जुड़ा पत्र सौंपेंगे.
उधर शिवसेना यूबीटी ने भी इस बगावत की काट के लिए चाल चल दी है. उद्धव ठाकरे के वफादार शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पार्टी के किसी भी सांसद के अलग गुट बनाने या किसी अन्य दल में विलय को मान्यता न दी जाए. सावंत ने इस पत्र में लिखा है कि शिवसेना यूबीटी एक ही राजनीतिक दल है और कानून की नजर में वही मान्य है. शिवसेना यूबीटी ने कहा कि संसद में पार्टी का अस्तित्व मूल राजनीतिक दल से आता है, इसलिए अलग-अलग गुट बनाकर उसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा नहीं किया जा सकता.
Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE : एकनाथ शिंदे कैंप में 19 जून को शामिल होंगे उद्धव के बागी सांसद- सूत्र
उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच खबर है कि एकनाथ शिंदे कैंप 19 जून को बागी सांसदों को पार्टी में शामिल करने का ऐलान कर सकता है. दरअसल 19 जून को शिवसेना का वर्धापन दिवस है. इसी दिन 4 साल पहले एकनाथ शिंद ने उद्धव से बगावत करके शिवसेना में दोफाड़ किया था. ऐसे में उसी दिन वह उद्धव ठाकरे को एक और चोट देने की तैयारी में हैं. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों में से एक सांसद को केंद्रीय मंत्री बनाने का भी ऑफर दिया गया है.
Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE Updates: ‘अपना सपना मनी..मनी..!’ उद्धव से दगाबाजी के लिए सांसदों को मिले 15-15 करोड़, संजय राउत का दावा
‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है. राउत ने सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को खरीदने के लिए 15-15 करोड़ रुपये एडवांस दिए जा रहे हैं. संजय राउत का कहना है कि उद्धव गुट के सभी 9 सांसद एकजुट हैं.
अपना सपना मनी..मनी..!
Apna Sapna Money Money!
It’s shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026
Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE : उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट रोकने की नई चाल, संजय राउत के घर पर टिकी नजर
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर जारी सियासी अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सांसद संजय राउत के घर पर होगी. खास बात ये है कि इसमें दिल्ली में मौजूद ठाकरे गुट के सभी सांसदों के शामिल होने की बात कही जा रही है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन-कौन सांसद मौजूद रहते हैं और कौन नजर नहीं आता, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर टूट और सांसदों के अलग होने की चर्चाएं लगातार तेज हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



