Image Slider

Last Updated:

Moradabad Peetal Nagri: पीतल की खनक के लिए दुनिया भर में मशहूर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद के हुनरमंदों की कहानियां किसी मिसाल से कम नहीं हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है यहां के युवा पीतल कारोबारी गुलनवाज की. महज़ 25 हजार रुपये की मामूली पूंजी और पिता से विरासत में मिले हुनर के दम पर गुलनवाज ने सफलता की नई इबारत लिख दी है. 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद आज उनका यह छोटा सा व्यवसाय 15 लाख रुपये के सालाना टर्नओवर वाले एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुका है. उनके बनाए होम डेकोरेशन प्रोडक्ट्स की डिमांड अब देश के बड़े महानगरों में तेजी से बढ़ रही है.

Moradabad Peetal Nagri: मुरादाबाद को दुनिया ‘पीतल नगरी’ के नाम से जानती है. यहां की गलियों में पीतल की खनक और कारीगरों की मेहनत हर दिन नई कहानियां लिखती है. ऐसी ही एक कहानी है शहर के एक युवा पीतल कारोबारी की, जिसने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है. कुछ साल पहले उन्होंने सिर्फ 25 हजार रुपये की छोटी सी पूंजी से अपना कारोबार शुरू किया था. इतनी कम रकम में कारोबार खड़ा करना आसान नहीं था, लेकिन उनके पास अपने पिता से मिली सबसे बड़ी पूंजी थी हुनर, ईमानदारी और मेहनत का जज्बा. उनके पिता भी पीतल का काम करते थे. बचपन से ही उन्होंने पिता को ठोक-पीटकर पीतल को खूबसूरत बर्तनों और मूर्तियों में बदलते देखा था. वहीं से उन्हें इस काम से लगाव हुआ और प्रेरणा मिली.

10 सालों की मेहनत से 15 लाख तक पहुंचा टर्नओवर
पीतल कारोबारी गुलनवाज ने बताया कि वे पीतल के सभी प्रकार के सामान तैयार करते हैं, जिसमें डेकोरेशन के उत्पादों से लेकर मूर्तियां और अन्य सभी आइटम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमारा माल दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में जाता है. गुलनवाज के मुताबिक, उनका माल अभी आउट ऑफ कंट्री (विदेश) नहीं जा रहा है, केवल इंडिया (भारत) में ही सप्लाई हो रहा है. इस काम को करते हुए उन्हें अब 10 साल हो गए हैं. उन्होंने यह काम लगभग 25 से 30 हजार रुपये की लागत से शुरू किया था और अब वर्तमान में उनका टर्नओवर 10 से 15 लाख रुपये के आसपास पहुँच गया है. उन्होंने कहा कि वे एक छोटा सा कारोबार लेकर बैठे थे, लेकिन आज ऊपर वाले की कृपा से उनका बिजनेस बड़ा हो गया है और अच्छे लेवल पर चल रहा है.

पुणे और मुंबई जैसे महानगरों में होम डेकोर प्रोडक्ट्स की भारी डिमांड
इसके साथ ही, उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों में सबसे ज्यादा डिमांड होम डेकोरेशन के प्रोडक्ट्स की रहती है. वे सबसे ज्यादा डेकोरेशन के उत्पाद ही सेल (बिक्री) कर रहे हैं. ये उत्पाद पुणे में काफी पसंद किए जा रहे हैं, इसके अलावा भी कई जगहों से इनकी भारी डिमांड देखने को मिल रही है. इन प्रोडक्ट्स के रेट भी बहुत मुनासिब रहते हैं, जिससे कारीगर को भी फायदा हो और ग्राहक को भी काफी बचत हो सके. इसके अलावा वे अन्य कई ऐसी चीजें तैयार कर सेल कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है और उनके कारोबार में भी काफी वृद्धि हो रही है.

About the Author

authorimg

Rahul Goelराहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||