Maxming Filmfare Award Winning Bollywood Movies : अच्छी फिल्मों को दर्शक हमेशा प्यार देते हैं. फिल्म का कंटेट जितना अच्छा होगा, मूवी उतनी ही ज्यादा पसंद की जाएगी. कई बार अच्छी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती लेकिन दर्शकों के दिल में बस जाती हैं. दर्शक भी इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फेल्योर होने से हैरान रह जाते हैं. 22 साल के अंतराल में ऐसी ही चार फिल्में रिलीज हुईं. इन फिल्मों ने 40 से ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते. चारों फिल्मों की कहानी दिल को छू लेने वाली थी. दो फिल्में मैसिव हिट रहीं. एक मूवी को तो ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला.
फिल्म का विषय जितना यूनिक होगा, मूवी के चलने की संभावना उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है. साफ-सुथरी, सोशल मैसेज देने वाली फिल्मों का हमेशा एक खास दर्शक वर्ग रहा है. इन फिल्मों की सराहना भी खूब होती है. 22 साल के अंतराल में ऐसी ही चार फिल्में सिनेमाघरों में आईं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. चारों फिल्मों ने 40 से ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते. दो फिल्में तो मैसिव हिट रहीं. ये फिल्में थीं : देवदास, ब्लैक, गली ब्वॉय और लापता लेडीज. इसमें से ‘लापता लेडीज’ फिल्म ऑस्कर तक पहुंचीं. आइये जानते हैं चारों फिल्में से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स……
सबसे पहले बात करते हैं 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई ‘देवदास’ फिल्म की. इस फिल्म की भव्यता देखकर दर्शक हैरान रह गए थे. करीब 50 करोड़ के बजट में तैयार यह मूवी अपने समय की सबसे महंगी फिल्म थी. डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था. शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म का म्यूजिक बेहद शानदार था. संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार ने करीब ढाई साल की कड़ी मेहनत के बाद म्यूजिक तैयार किया था. देवदास 1917 में लिखे गए शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बनी तीसरी हिंदी फिल्म थी. इससे पहले 1936 और 1955 में इसी नाम से दो फिल्में पहले ही बन चुकी थीं.
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उपन्यास पढ़ा और इस पर अपने ही स्टाइल में फिल्म बनाने का फैसला किया. उन्होंने फिल्म को बड़े स्केल पर और क्लासिकल अंदाज में बनाया. टाइम्स मैगजीन ने इस फिल्म को 21वीं सदी की 10 महान फिल्मों में शामिल किया था. स्क्रीनप्ले प्रकाश रंजीत कपाड़िया और संजय लीला भंसाली ने लिखा था. प्रोड्यूसर भरत शाह थे. म्यूजिक इस्माइल दरबार का था. गीत-संगीत में क्लासिकल पुट था. फिल्म के गीत नुसरत बद्र, बैजू महाराज, समीर अनजान ने लिखे थे.इसी फिल्म से प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच अफेयर था. सलमान अक्सर सेट पर आया करते थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान वो अक्सर सेट पर आते-जाते रहते थे. 44 करोड़ के बजट में बनी देवदास मूवी ने 99 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी. देवदास मूवी को 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में एक और फिल्म ‘ब्लैक’ हिंदी सिनेमा में मास्टरपीस मानी जाती है. फिल्म 4 फरवरी 2005 को रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन-रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. फिल्म देखते समय हर दर्शक की आंखें नम हो गई थीं. फिल्म दिखाती है कि हम चाहे कितनी भी मजबूर हों, कितने लाचार हों, किसी भी परिस्थिति में हो अगर दृढ़ संकल्प ले लिया है कि कुछ करना है तो जिंदगी बदली जा सकती है. फिल्म की कहानी हेलेन केलर से इंस्पायर्ड थी. कहानी बहुत ही दुख भरी थी.
स्क्रीनप्ले भंसाली, भवानी अय्यर और प्रकाश कपाड़िया ने लिखा था. प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली और अंशुमान स्वामी थे. 23 करोड़ के बजट में बनी ‘ब्लैक’ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40 करोड़ का कलेक्शन किया थ. यह एक एवरेज फिल्म साबित हुई थी. मूवी ने 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे. ये अवॉर्ड बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में प्रमुख रूप से शामिल थे. फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे. फिल्म को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली हुई है.
इस लिस्ट में तीसरा नाम ‘गली ब्वॉय’ फिल्म का है जो कि 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी. फिल्म में रनवीर सिंह, आलिया भट्ट लीड रोल में थे. सिद्धांत चतुर्वेदी और विजय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी रीमा कागती ने लिखी थी. डायलॉग विजय मौर्या ने लिखे थे. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था. प्रोड्यूसर फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रितेश सिधवानी थे. साधारण सी कहानी को जोया अख्तर ने इस तरीके से पेश किया है वो फिल्म असाधारण बन गई. समाज के उपेक्षित और संघर्षरत वर्ग को फिल्म में दिखाया. बाजीराव, खिलजी और सिम्बा जैसे लार्जर देन लाइफ किरदार निभाने के बाद रणवीर सिंह ने बहुत ही रियलिस्टिक किरदार निभाकर दिल जीत लिया.
आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया था. यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें हिप हॉप कल्चर को दिखाया गया. फिल्म नेजी और डिवाइन की लाइफ से इंस्पायर्ड थी. फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘अपना भी टाइम आएगा’ नेजी और गीतकार जावेद अख्तर ने मिलकर लिखा था. नेजी ने इसके बोले ‘सबका टाइम आएगा’ लिखे थे जिसे जावेद अख्तर ने ‘अपना टाइम आएगा’ कर दिया था. 84 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 230 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक मैसिव हिट फिल्म साबित हुई थी. ‘गली ब्वॉय’ ने 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे.
इस लिस्ट में चौथा नाम ‘लापता लेडीज’ फिल्म का है जिसे आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया था. फिल्म का बजट भले ही कम था लेकिन कहानी बहुत शानदार थी. फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था लेकिन मूवी ने ठीकठाक कमाई की. कहानी दिल छू लेने वाली थी. फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी. ‘लापता लेडीज’ में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा राणा, छाया कदम और रवि किशन जैसे सितारे नजर आए थे. स्टोरी बिप्लव गोस्वामी ने लिखी थी. स्क्रीनप्ले स्नेहा देसाई ने लिखा था. डायलॉग स्नेहा देसाई-दिव्यानिधि शर्मा ने लिखे थे. म्यूजिक राम संपत का था.
किरण राव के डायरेक्शन में बनी यह दूसरी फिल्म थी. इससे पहले उन्होंने ‘धोबी घाट’ (2010) बनाई थी. लापता लेडीज की कहानी आमिर खान के पास आई थी. यह 2019-20 के आसपास की बात है. आमिर खान ने रवि किशन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था. फिल्म का बजट करीब 5 करोड़ रुपये था. मूवी ने 25 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले दिन का कलेक्शन तो मात्र 75 लाख रुपये था. धीरे-धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. फिल्म जब नेटफ्लेक्स पर रिलीज हुई तो हंगामा मच गया. 2024 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर थी. फिल्म की कहानी ‘घूंघट के पट खोल’ (1999) से भी मिलती-जुलती है. रविंद्रनाथ टैगोर के एक उपन्यास ‘नौका डूबी’ से भी फिल्म की कहानी मिलती-जुलती है. ‘लापता लेडीज’ ने 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते. ‘गली बॉय’ के बाद यह दूसरा मौका था जब किसी फिल्म को इतने ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले. इतना ही नहीं ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



