Image Slider

Last Updated:

सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की रिलीज को पूरे 25 साल हो गए हैं. साल 2001 में आई इस फिल्म ने अपनी देशभक्ति, दमदार डायलॉग्स और तारा-सकीना की आइकॉनिक लव स्टोरी से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया थe. इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. अगर आप सिल्वर जुबली के इस मौके पर इस सदाबहार फिल्म को दोबारा देखना चाहते हैं, तो यह ओटीटी पर स्ट्रीम के लिए मौजूद है.

नई दिल्ली. साल 2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की रिलीज को आज पूरे 25 साल हो चुके हैं. दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज आज भी वैसा ही है जैसे 25 साल पहले था. यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने सनी देओल के तारा सिंह और अमीषा पटेल के सकीना वाले किरदार को हर घर में मशहूर कर दिया.

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

दमदार डायलॉग्स, इमोशनल लव स्टोरी, देशभक्ति का जज्बा और सदाबहार गानों की वजह से लोग आज भी इस फिल्म को बेहद चाव से याद करते हैं और तारा-सकीना की जोड़ी पर अपना प्यार लुटाते हैं. ‘गदर’ के 25 साल होने के मौके पर हम आपको इसकी कहानी के बारे में बताते हैं और यह भी जानकारी देते हैं कि आप इस मूवी को किन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं.

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी ने लीड किरदारों में नजर आए थे. 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी तारा सिंह नाम के एक सिख ट्रक ड्राइवर की है, जिसे एक रसूखदार मुस्लिम परिवार की लड़की सकीना से प्यार हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

बंटवारे के दंगों और हिंसा के बीच दोनों शादी कर लेते हैं और भारत में अपनी नई जिंदगी शुरू करते हैं. लेकिन उनकी खुशियों को तब नजर लग जाती है, जब सकीना का परिवार उसे जबरन पाकिस्तान ले जाता है. इसके बाद अपनी पत्नी और बेटे को वापस लाने के लिए तारा सिंह सरहद पार जाता है और हर मुश्किल से लड़ते हुए परिवार को वापस भारत लेकर आता है.

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

अगर आप ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को देखना चाहते हैं, तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए मौजूद है. यह आज भी सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में रोमांस, फैमिली ड्रामा, एक्शन और देशभक्ति का ऐसा बेजोड़ मेल था, जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर गया.

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस और उनके जबरदस्त एक्शन सीन्स फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन गए थे, जिनकी चर्चा आज भी होती है. फिल्म का आइकॉनिक डायलॉग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा’ आज दशकों बाद भी फैंस की जुबान पर चढ़ा हुआ है.

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

थिएटर्स से हटने के बाद भी इस फिल्म का जलवा कम नहीं हुआ. टीवी पर इसके प्रीमियर और वीडियो कैसेट के जरिए यह फिल्म सालों तक हर भारतीय परिवार के पॉप-कल्चर का हिस्सा बनी रही. फिल्म की सफलता में इसके संगीत और गानों का भी बहुत बड़ा हाथ रहा. ‘मैं निकला गड्डी लेके’, ‘उड़ जा काले कावां’ और ‘मुसाफिर जाने वाले’ जैसे गाने उस दौर में चार्टबस्टर रहे और आज भी लोगों के बीच उतने ही पॉपुलर हैं.

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

‘गदर’ को आज भी इतना प्यार मिलने की सबसे बड़ी वजह इसकी इमोशनल कहानी है. गहराई से देखें तो यह फिल्म उन दो प्यार करने वालों की कहानी है, जिन्हें हालात जुदा कर देते हैं. हालांकि, इसके एक्शन सीन्स और देशभक्ति वाले पल आज भी चर्चा में रहते हैं, लेकिन दर्शकों का इस फिल्म से जुड़ाव असल में परिवार, बलिदान और अटूट प्यार जैसे इमोशन्स की वजह से ही बना हुआ है.

Gadar 25 years anniversary celebration, Gadar Ek Prem Katha budget and collection, Watch Gadar movie on Prime Video, Sunny Deol Tara Singh iconic dialogues, Gadar box office records 2001, गदर फिल्म के 25 साल पूरे, तारा सिंह और सकीना की कहानी, गदर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, गदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म, सनी देओल अमीषा पटेल गदर

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो ‘गदर’ ने उस वक्त कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 19 करोड़ की लागत में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में 133 करोड़ का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था. साल 2001 में इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की ‘लगान’ जैसी बड़ी फिल्म से था, लेकिन इसके बावजूद यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||