Last Updated:
500 Ghevar Controversy: ‘370 की बिरयानी’ विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सोशल मीडिया पर ‘500 रुपये का घेवर’ मामला वायरल हो गया. फ्रांस की रहने वाली ईवा नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि जयपुर के एक युवक, जो कथित तौर पर राजस्थान के किसी मंत्री का बेटा है के साथ उनकी डेट बेहद असहज रही. ईवा ने बताया कि उन्होंने उस लड़के से जयपुर का मशहूर घेवर लाने को कहा था. बाद में दिल्ली में दोनों डिनर पर मिले, लेकिन बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. इसके बावजूद युवक ने ‘उम्मीदों’ की बात की और होटल तक छोड़ते समय भी लगातार दबाव बनाता रहा. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच अब ‘500 रुपये का घेवर’ मामला सोशल मीडिया पर वायरल.
Pranit More Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो के कारण सोशल मीडिया पर इन दिनों रिश्तों, डेटिंग और ‘एक्सपेक्टेशन’ को लेकर अजीब बहस छिड़ी हुई है. पहले प्रणीत मोरे के शो का ‘370 की बिरयानी’ वाला बयान वायरल हुआ. अभी तक ये विवाद शांत भी नहीं हुआ कि इस बीच ‘500 रुपए का घेवर’ इंटरनेट पर नई चर्चा बन गया है. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार कहानी किसी स्टैंडअप शो या मजाक तक सीमित नहीं रही. इसमें एक विदेशी महिला ने खुलकर अपना अनुभव शेयर किया है. वीडियो में उसने जिस तरह पूरे घटनाक्रम को बताया, उसने कई लोगों को असहज कर दिया. मामला सिर्फ एक डेट का नहीं दिख रहा, बल्कि यह उस सोच पर सवाल उठा रहा है जहां कुछ लोग गिफ्ट, डिनर या खर्च के बदले ‘उम्मीद’ पाल लेते हैं.
फ्रांस की रहने वाली ईवा भारत आती-जाती रहती हैं और सोशल मीडिया पर ‘Desi Firang’ नाम के पेज से जुड़ी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि जयपुर के एक युवक से उनकी बातचीत हो रही थी. ईवा ने मजाक में उससे जयपुर का मशहूर घेवर लाने को कहा क्योंकि उन्हें वहां का घेवर पसंद था. कुछ दिनों बाद दोनों दिल्ली में मिले और डिनर पर गए. लेकिन वहीं से पूरी कहानी असहज मोड़ लेने लगी.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



