Saharanpur Rojgar Mela: लंबे समय से पढ़ाई-लिखाई पूरी कर रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और सुनहरा अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, ‘मुख्यमंत्री मिशन रोजगार’ के अंतर्गत सहारनपुर में एक बार फिर बड़े स्तर पर मेगा रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आगामी 12 जून 2026 को आयोजित होने वाले इस मेले में इस बार एक-दो नहीं, बल्कि देश की 6 प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए पहुंच रही हैं.
योग्यता, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेज
ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा पास किया हुआ है, और जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, वे इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं. योग्य अभ्यर्थी 12 जून 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 3:00 बजे तक अपने बायोडाटा व समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.
रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और सैलरी
आपको बता दें कि रोजगार मेले का आयोजन नौकरियां ढूंढने वाले युवाओं और कंपनियों को एक मंच पर लाने के लिए किया जाता है, जहां कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से कैंडिडेट्स हायर करती हैं और युवा अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पा सकते हैं. उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सरकारें (जैसे UP Rojgar Mela) बड़े स्तर पर ऐसे मेले आयोजित करती हैं, जिसमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई इत्यादि पास से लेकर ग्रेजुएट युवा भाग लेते हैं. इस मेले का लाभ उठाने के लिए रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है, ताकि युवाओं को अच्छी सैलरी (जैसे 10 से 35 हजार रुपये तक) और विभिन्न कंपनियों में बेहतर प्लेसमेंट मिल सके.
सहारनपुर मंडल के युवाओं को भी मिलेगा मौका
इस मेले में केवल सहारनपुर जनपद के ही नहीं, बल्कि सहारनपुर मंडल के अन्य जनपदों जैसे मुजफ्फरनगर व शामली के छात्र भी प्रतिभाग कर सकते हैं. छात्रों के लिए सबसे खास बात यह है कि इस रोजगार मेले के लिए युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं, साथ ही सीधे ही रोजगार मेले के आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी एजुकेशन (योग्यता) के आधार पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



