Image Slider

होमखेलक्रिकेटअफसोस कि बारिश हो गई, तिलक ने फाइनल के लिए बनाया मास्टर प्लान

Last Updated:

Tilak Varma Statement: इंडिया ए टीम 349 रन बनाने के बावजूद भी श्रीलंका में हार गई. अफगानिस्तान ए टीम ने भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत चार रन से हरा दिया. दिल तोड़ने वाली हार के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा का दर्द छलक उठा.तिलक ने कहा कि अगर यह मैच 39 ओवर तक खेला जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था. अब हमें अगले दोनों मैच जीतकर फाइनल खेलना है.

Zoom

तिलक वर्मा ने कहा कि अब उनकी नजर अगले दोनों मैच जीतकर फाइनल खेलने पर है.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ए ने बड़ा उलटफेर करते हुए सितारों से सजी भारत ए टीम को वनडे ट्राई सीरीज के वर्षाबाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर चार रन से हरा दिया. इस हार से भारतीय कप्तान तिलक वर्मा का दिल टूट गया. तिलक ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम ने 349 रन का जो स्कोर बनाया था वो इस पिच पर ठीक था लेकिन बारिश ने बाद में मजा किरकिरा कर दिया. तिलक ने कहा कि हमारे पास कुछ मौके जरूर आए लेकिन बारिश की वजह से सबकुछ खत्म हो गया. अगर यह मैच 39 ओवर तक खेला जाता तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था.

कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) , उपकप्तान रूतुराज गायकवाड़ और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 349 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 69 गेंद में 84, गायकवाड़ ने 80 गेंद में 66 रन और तिलक ने 73 गेंद में 66 रन बनाए. हल्की बूंदाबांदी के कारण मैच प्रति टीम 49 ओवर का कर दिया गया. बार बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. कप्तान इमरान ( 70 गेंद में नाबाद 75) और हसन इसाखिल (29 गेंद में 34) ने अफगानिस्तान को आक्रामक शुरूआत दी. बहीर शाह ( 52 गेंद में 51) और इमरान ने मिलकर टीम को 25 . 5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया जब फिर बारिश शुरू हो गई. उस समय अफगानिस्तान डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर लक्ष्य से चार रन आगे था.

‘अफसोस कि बारिश हो गई’
मैच के बाद जब तिलक वर्मा से पूछा गया कि उनकी टीम से कहां गड़बड़ी तो उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो हमने अच्छी बैटिंग की और इस पिच पर 349 का स्कोर ठीक-ठाक था. लेकिन बदकिस्मती से डकवर्थ लुइस नियम की वजह से मैच 39 ओवर का हो गया, फिर भी हम मुकाबले में बने हुए थे. अफसोस कि बारिश हो गई. हमें कुछ मौके मिले, लेकिन गेंद फील्डर्स तक पहुंचने से पहले ही गिर गई.’

वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाए
इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी रही और वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में एक भी छक्का लगाये बिना 200 का स्ट्राइक रेट कायम रखा. सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 74 रन की साझेदारी की. सूर्यवंशी ने ऑफ स्टंप के बाहर पड़े अब्दुल्ला अहमदजइ के बाउंसर पर विकेट के पीछे मोहम्मद इशाक को कैच थमाया. अहमदजइ ने 68 रन देकर पांच विकेट चटकाए. प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिये गायकवाड़ के साथ 79 रन की साझेदारी की. उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार अर्धशतक भी जमाया. वह हालांकि शतक से चूक गए और इमरान मीर की गेंद पर विकेट गंवा बैठे । इसके बाद गायकवाड़ और तिलक ने 78 रन की साझेदारी की.

‘हमारा लक्ष्य अगले दो मैच जीतकर फाइनल खेलना है’
तिलक वर्मा ने कहा, ‘ अफगानिस्तान ने अच्छा खेला, लेकिन साथ ही हम सोच रहे थे कि मैच 39 ओवर तक चलेगा. अगर मैच 39 ओवर तक चलता, तो नतीजे कुछ और हो सकते थे. मैं अपनी बॉलिंग के बारे में ये नहीं कहूंगा कि इससे मैं चिंतित हूं. हम अपनी रणनीति पर फिर से काम करेंगे और अगले मैच में और मजबूती से वापसी करेंगे. हमारा लक्ष्य अगले दो मैच जीतकर फाइनल खेलना है. ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष बडोनी लगातार दो गेंदों पर फरमानुल्लाह सफी का शिकार हुए. भारत का स्कोर 38वें ओवर में तीन विकेट पर 245 रन से पांच विकेट पर 245 रन हो गया. तिलक ने सूर्यांश शेडगे (27 गेंद में 40 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 70 रन जोड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||