Image Slider

Last Updated:

Agra News : साइबर ठगों ने गिफ्ट भेजने के बहाने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा का व्हाट्सएप और फेसबुक हैक कर लिया. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री ऑफिस और हरियाणा के मुख्यमंत्री से पैसे मांगने लगे. ठगों ने करीब 6 हजार लोगों को मैसेज भेजकर पैसे मांगे. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष 1 जून को आगरा में एक कार्यक्रम में आए थे, तभी उनका मोबाइल हैक हुआ. गृह मंत्रालय से आगरा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस का दावा है कि जल्द ही ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा.

आगरा में BJP उपाध्यक्ष का मोबइल हैक, ठगों ने सीधा गृह मंत्री से मांगा पैसाZoom

पुलिस ने जल्द ही ठगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. फोटो AI

आगरा. ताजनगरी आगरा में ठगों ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को ही निशाने पर ले लिया. साइबर ठगों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा का व्हाट्सएप और फेसबुक हैक कर लिया. इसके बाद गृह मंत्री, PMO और हरियाणा के CM से पैसे मांगने लगे. ठगों ने लगभग 6 हजार लोगों को मोबाइल से मैसेज भेजकर पैसे मांगे. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा 1 जून को आगरा में एक कार्यक्रम में आए थे, तभी उनका मोबाइल हैक हुआ था. गृह मंत्रालय से आगरा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. मामले में थाना न्यू आगरा में केस दर्ज हुआ. थाना पुलिस के साथ साइबर सेल भी जांच में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा.

बिहार में मिला लोकेशन
कहा जा रहा है कि साइबर ठगों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा का मोबाइल गिफ्ट पार्सल भेजने के बहाने हैक कर लिया. इसके बाद उनके मोबाइल नंबर से गृहमंत्री, पीएमओ कार्यालय, हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत कई राज्यों के मंत्रियों समेत 6000 से अधिक लोगों से पैसे मांगे. प्रदेश उपाध्यक्ष की शिकायत पर आगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जांच में सामने आया है कि बिहार के मेहसी क्षेत्र से साइबर क्रिमिनल ने मोबाइल हैक किया था. कई लोगों से पैसे मांगे, जिनमें कई ने पैसे भेज भी दिए हैं.

2 लाख से ज्यादा की लगाई चपत
हाथरस के रहने वाले दिनेश चंद शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक, संगठन मंत्री रह चुके हैं. फिलहाल वह यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष हैं. दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि 1 जून मेरे मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने गिफ्ट पार्सल से भेजने की बात कही. उसने डिलीवरी मैन को लोकेशन देने के बहाने पहले स्टार और फिर हैश लगाकर एक नंबर डायल करने को कहा. जैसे ही नंबर डायल किया, व्हाट्सएप और फेसबुक हैक हो गया. इसके बाद लगातार लोगों से रुपये की डिमांड की गई.

अहमदाबाद के एक परिचित ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को कॉल करके साइबर क्रिमिनल की हरकत के बारे में बताया. तब तक आगरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने 20 हजार रुपये साइबर ठगों के बताए बैंक खाते में भेजे चुके थे. पुलिस के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल ने करीब 2 लाख से ज्यादा रुपये QR कोड भेजकर वसूले हैं. पुलिस ने बैंक खाते फ्रीज करा दिए हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||