अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने रात में गश्त के दौरान एटीएम धोखाधड़ी की एक कोशिश को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी द्वारका इलाके में इसी तरह की कई वारदातों में शामिल थे।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के नूंह निवासी मोहम्मद हुसैन (30) और मोहम्मद आबिद (36) को सेक्टर-7 स्थित रामफल चौक के पास एक एटीएम कियोस्क से गिरफ्तार किया। उनके पास से 8,000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी एटीएम की नकदी वितरण करने वाली स्लॉट के भीतर एक स्टील प्लेट लगा देते थे, जिससे मशीन से निकलने वाली नकदी उसी में फंस जाती थी। इससे ग्राहकों को लगता था कि लेनदेन विफल हो गया है। ग्राहक के वहां से चले जाने के बाद आरोपी प्लेट हटाकर नकदी निकाल लेते थे। धोखाधड़ी आठ जून की रात सामने आई, जब हवलदार मनोज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एटीएम कियोस्क के पास नसीम खान नामक एक ग्राहक को शोर मचाते सुना। सिपाही तुरंत मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को मशीन में फंसी नकदी निकालने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



