Last Updated:
Ben Stokes nightclub controversy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हाल ही में हुए नाइटक्लब विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद की है. इस पूरे में मामले में स्टोक्स पर जांच बिठाई गई है. वहीं अब स्टोक्स जिस नाइटक्लब में गए थे वहां के स्टाफ ने पूरी घटना के बारे में सच बताया है.
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स
इंग्लैंड की मीडिया आउटलेट ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार स्टोक्स और उनके साथी गस एटकिंसन ने रविवार की शाम दक्षिण-पश्चिम लंदन के व्हाइट हॉर्स पब में बिताई. ये दोनों यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में इंग्लैंड की जीत का जश्न मना रहे थे. यहां कुछ समय बिताने के बाद ये दोनों चेल्सी के एक नाइट क्लब रेक्स रूम्स गए. इसे चेल्सी का सबसे बदनाम नाइट क्लब भी कहा जाता है.
पब में स्टोक्स ने कौन सी शराब पी थी?
पब के कर्मचारियों ने बताया कि स्टोक्स रात करीब 9 बजे वहां पहुंचे थे. वह पहले से ही थोड़े नशे में लग रहे थे. चेल्सी के क्लब में पहुंचने के बाद स्टोक्स ने बड़े ऑर्डर दिए, जिसमें उन्होंने एक साथ कई सारी डबल रम और कोक मंगाया, जिनकी कीमत 25 पाउंड जो लगभग 2700 रुपए प्रति ड्रिंक तक थी.
ऑर्डर के बाद स्टोक्स को बेन अर्ल और जेमी जॉर्ज सहित कई रग्बी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. स्टाफ ने जॉर्ज के साथ स्टोक्स की बातचीत को काफी दोस्ताना बताया, लेकिन किसी बात पर टोटोआ औवुआ से बहस शुरू हो गई जिससे मामला मारपीट तक पहुंच गया.
वीआईपी एरिया में टेबल को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लब के वीआईपी एरिया में टेबल को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. सार्केन्स के रग्बी खिलाड़ी टोटोआ औवुआ ने कथित तौर पर एटकिंसन को निशाना बनाकर एक मुक्का मारा जो एटकिंसन के बजाय इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक सुरक्षा गार्ड को जा लगा. इसके बाद बेन स्टोक्स ने अपना आपा खो दिया.
टोटोआ की हरकत से स्टोक्स और एटकिंसन का गुस्सा फूट पड़ा और हाथापाई होने लगी. हालांकि स्टोक्स और एटकिंसन को कोई चोट नहीं आई और ऐसा नहीं माना जा रहा है कि विवाद उन्होंने शुरू किया था, लेकिन जो वीडियो सामने आया है उस में ये पता चला रहा है कि स्टोक्स ने एक व्यक्ति को मुक्का मारकर नीचे गिरा दिया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



