Image Slider

होमखेलक्रिकेटएशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, बाबर, रिजवान और शाहीन बाहर

Last Updated:

Asian Games Pakistan Squad: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पाकिस्तानी टीम का कप्तान बनाया गया है. एशियन गेम्स के लिए टीम के कई सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है, जिसमें फॉर्म चल रहे बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का नाम शामिल है.

Zoom

पाकिस्तान ने किया एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान

नई दिल्ली: एशिया गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. एशिया गेम्स का आयोजन जापान में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में होना है. एशियन गेम्स के लिए ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त किए गए हैं, जबकि अब्दुल समद को उप कप्तानी मिली है. एशिया कप के लिए पाकिस्तान के इस टीम में कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है.

यही कारण है कि टीम में सीनियर प्लेयर जैसे बाबर आजम, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ को टीम में शामिल नहीं किया गया है. टीम में सैम अयूब, हैदर अली और सुफयान मोकिम जैसे ऐसे नाम जो कुछ चर्चित हैं. ऐसे में देखने ये होगा कि साहिबजादा के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम कैसा खेल दिखाती है.

एशियन गेम्स में कितनी टीमें ले रही है हिस्सा?

एशिया गेम्स क्रिकेट इवेंट में कुल 10 मेंस टीमें हिस्सा लेगी. होस्ट नेशन जापान के साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालिफाई करने वाली टीमें हैं. वहीं चार टीमों ने क्वालिफायर खेलकर अपनी जगह बनाई है. क्वालिफायर खेलकर एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली टीमों में हॉन्ग-कॉन्ग, मलेशिया, ओमान और नेपाल हैं.

भारतीय टीम है पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट 

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले एशियन गेम्स की चैंपियन है. टीम इंडिया ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट के फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ था, लेकिन बारिश के कारण एक पारी में 18.2 ओवर का ही खेल हो पाया, जिसमें अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 112 रन बनाए थे. मैच में दूसरी पारी का खेल नहीं हो पाया था, जिसके कारण सबसे ज्यादा पॉइंट और रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता मान गोल्ड मेडल दिया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वाड- साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर).

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||