‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’ और ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ जैसे सीरियल से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाने वाली टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस काफी समय से पर्दे से दूर हैं. कभी घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली ये हसीना अब बिजनेस के जरिए घर बैठे करोड़ों कमाती हैं. ये एक्ट्रेस नेहा मर्दा हैं.
नई दिल्ली. ‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली नेहा मर्दा अब बिजनेसवुमन बन गई हैं. उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. एक्ट्रेस को कुछ समय पहले ही आपने बिजनेस बेस्ड रियालिटी शो शार्क टैंक पर भी देखा होगा. एक्ट्रेस अपना प्रोडक्ट ‘फिटकू’ बेचने पहुंची थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिंग से ब्रेक ले लिया, लेकिन उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा. ग्लैमर वर्ल्ड से दूर एक्ट्रेस ने अपना नया बिजनेस शुरू किया और धीरे-धीरे उन्होंने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर डाला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी करने के बाद नेहा ने मुंबई और बिहार के बीच अपना समय बांटना शुरू किया. 2023 में बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव किया और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का फैसला किया. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस के साथ जुड़ी रहीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
Add News18 as
Preferred Source on Google
नेहा मर्दा ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने प्रोडक्ट फिटकू की शुरुआत की जहां उन्होंने 10 रुपये में मिलने वाली फिटकरी को रोल ऑन की तरह बेचना शुरू किया. इस कंपनी की टोटल वैल्युएशन आज 180 करोड़ रुपये की है. एक्ट्रेस ने शार्क टैंक पर कंपनी शुरू करने के बारे में भी बात की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
एक्ट्रेस ने बताया था कि मां बनने के बाद उनके शरीर से अजीब तरह की बदबू आने लगी थी. एक एक्टर के तौर पर वो उनके लिए बहुत मुश्किल वक्त था. ऐसे मेंं उन्होंने इस मुश्किल से उभरने के लिए उपाय सोचा और फिटकू बना डाला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
नेहा मर्दा ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपनी कंपनी की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 99 रुपये रखी थी, लेकिन 3 साल के दौरान नेहा ने अपने सामान पर काम किया और इसकी क्वालिटी सुधारी. जैसे ही उन्होंने इस प्रोडक्ट की क्वालिटी पर काम किया, वैसे ही इसकी कीमत में भी भारी इजाफा हुआ. 99 रुपये में मिलने वाला फिटकू आज 10 गुना ज्यादा महंगा मिलता है. आज की तारीख में इसकी कीमत 999 रुपये है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
अब अगर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें तो नेहा मर्दा ने शादी के 10 साल बाद अपनी बेटी का स्वागत किया. मां बनने के बाद से एक्ट्रेस स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर उन्होंने कोई दमदार और चैलेंजिंग रोल मिलता है तो वो काम करने के लिए तैयार हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
नेहा मर्दा का अभिनय की दुनिया में सफर काफी दिलचस्प रहा. उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था और बचपन से ही उन्हें डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स का शौक था. उन्होंने कथक की ट्रेनिंग भी ली और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.टीवी इंडस्ट्री में उनकी एंट्री साल 2005 में हुई, जब उन्होंने ज़ी टीवी के टैलेंट हंट शो ‘सारेगामापा चैलेंज 2005’ में बतौर एंकर काम किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
इसके बाद उन्हें अभिनय का पहला बड़ा मौका स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘साथ रहेगा ऑलवेज’ में मिला. हालांकि, उन्हें असली पहचान 2008 में आए शो ‘बालिका वधू’ से मिली, जिसमें उन्होंने गहना का किरदार निभाया. इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और वह टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nehamarda)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



