स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट की एंट्री, दिखा सबसे तेज, सबसे खतरनाक ‘अल्फा’ अवतार
Image Slider
Last Updated:
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. यशराज फिल्म्स की इस अपकमिंग स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट ने धमाकेदार एंट्री ली है. 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर में आलिया और बॉबी देओल का दमदार अंदाज दिखा है. ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. चंद मिनटों में टीजर ने तहलका मचा दिया है.
रिलीज होते ही छाया ‘अल्फा’ का टीजर.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. यशराज फिल्म्स की इस अपकमिंग स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट ने धमाकेदार एंट्री ली है. 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर में आलिया और बॉबी देओल का दमदार अंदाज दिखा है. आलिया भट्ट ‘अल्फा’ में दमदार कभी न देखे गए खूंखार स्पाई अंदाज में नजर आने वाली हैं. इसकी पहली झलक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.