Polio Virus In Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पोलियो का वायरस मिलने से हड़कंप मच गया है. डूंडाहेड़ा एसटीपी में दूषित पानी की जांच रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि हुई है. इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सकते में है. रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों की 107 टीमें घर-घर जाकर सैंपल एकत्रित करेंगी.
गाजियाबाद में मिला पोलियो वायरस. (सांकेतिक तस्वीर)
इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की 107 टीम करेगी सर्वे
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग पोलियोवायरस की निगरानी के लिए हर महीने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के दूषित पानी का सैंपल जांच के लिए भेजता है. हाल ही में डूंडाहेड़ा एसटीपी से भी सैंपल लेकर दिल्ली जांच के लिए भेजा गया. सोमवार को विभाग को इसकी रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में वीडीपीवी टाइप-1 की पुष्टि हुई. अब इसकी पुष्टि होने के बाद राजनगर, शास्त्रीनगर, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, दौलतपुरा, न्यू पंचवटी, घुकना, हिंडन विहार, कैला भट्टा, मिर्जापुर, विजय नगर-1 और 2 और खैराती नगर पीएसची में सर्वे होगा.
इन बच्चों में फैल सकता है वायरस
बताया गया कि वैक्सीन से पैदा हुए पोलियो वायरल बिना टीका लगे बच्चों की आंतों में आसानी से पनपने और फैलने लगता है. आशंका जताई जा रही है कि जिले क्षेत्रों में स्वच्छता या सैनिटाइजर का स्तर खराब है. वहां संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्यम से सीवरेज प्लांट तक पहुंच गया होगा. एक्सपर्ट का कहना है कि यह वायरल उन बच्चों को लकवाग्रस्त कर सकता है, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है या फिर जिनका रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर है. यह वायरस से संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या उनके द्वारा छोड़े गए दूषित स्राव से भी एक-दूसरे व्यक्ति में फैलता है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



