Nayanathara Wedding Anniversary Trip Photos: लेडी सुपरस्टार के नाम से पॉपुलर नयनतारा वेटिकन सिटी में वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह पति और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन और बच्चों के साथ खुशियों के पल बिताते हुए नजर आ रही हैं. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सेलेब्स लेकर फैंस तक खूब प्यार लुटा रहे हैं. उन्हें बधाई दे रहे हैं.
साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी को 4 साल हो गए हैं. वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर नयनतारा अपने जुड़वा बेटों के साथ परिवार के खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कपल और बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में नयनतारा बेटे और पति को किस करते हुए नजर आ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
नयनतारा ने पति विग्नेश और बच्चों के साथ वेटिकन सिटी में बिताए गए लपरिवारिक ट्रिप की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों के जरिए फैंस को कपल की खुशहाल और संतुष्ट जिंदगी की झलक देखने को मिली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
एक तस्वीर में कपल अपने बेटे के साथ प्यार भरा किस शेयर करते दिखे, जिसमें बेटा विग्नेश शिवन के कंधों पर बैठा था. एक तस्वीर में नयनतारा विग्नेश को मुस्कुराते हुए देख रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन तस्वीरों में कुछ कैंडिड क्लिक भी शामिल हैं, जिसमें नयनतारा और विग्नेशन शिवन अपने बच्चों के साथ वेटिकन सिटी की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान दिख रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
इन तस्वीरों में एक रोमांटिक फोटो भी शामिल है. जिसमें दोनों एक खूबसूरत पुल के बैकग्राउंड में साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. नयनतारा ने खूबसूरत तस्वीरों वाले इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी टू अस.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
कई सेलिब्रिटीज ने भी कपल को बधाई दी. एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने कमेंट किया, “हैप्पी हैप्पी,” जबकि एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने लिखा, “हैप्पी हैप्पिएस्ट.” फैंस भी इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी 2015 की तमिल फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सेट पर शुरू हुई थी. दोनों इस फिल्म पर काम करते हुए करीब आए और जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी. कई साल साथ रहने के बाद, उन्होंने 9 जून 2022 को महाबलीपुरम में एक भव्य शादी समारोह में शादी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
नयनतारा की शादी में में शाहरुख खान, रजनीकांत, एआर रहमान, सूर्या, विजय सेतुपति और एटली जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे. शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने पैरेंटहुड को अपनाया. 22 सितंबर 2022 को उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बेटों-उयिर रुद्रोनिल एन शिवन और उलाग दैविक एन शिवन का वेलकम किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
बात करें वर्कफ्रंट की तो, नयनतारा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इस फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nayanthara)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



