Video:डिवाइडर नहीं अवैध ब्रेकर बना राहुल की मौत की वजह, Cctv से खुलासा; सोसायटी और निगम दोनों ने पल्ला झाड़ा – Illegal Speed Breaker Caused Rahul Death Cctv Footage Reveals The Truth
Image Slider
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर दो स्थित आरएम ब्लॉक सोसायटी के सामने सात जून की देर रात हुए हादसे की वजह डिवाइडर नहीं ब्रेकर था। हादसे में घायल टीलामोड़ के भोपुरा निवासी राहुल कुमार (34) की मौत हो गई थी। वहीं ब्रेकर की बात तब सामने आई जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। युवक के परिजनों का आरोप है कि ब्रेकर सोसायटी आरडब्ल्यूए ने बनवाया था। वहीं आरडब्ल्यूए के सचिव धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने इसकी जिम्मेदारी नगर निगम पर डाली है। जांच में एक दिन पहले ही ब्रेकर बनने की बात सामने आई है।
2 of 6
राहुल और अवैध ब्रेकर
– फोटो : अमर उजाला
रात खाना लेने गए थे राहुल
राहुल कुमार हिंडन एयरबेस में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रविवार देर रात करीब 12 बजे वह खाना लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आरएम ब्लॉक सोसायटी के सामने बने ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरे।
3 of 6
अवैध ब्रेकर तोड़ा गया
– फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में हुआ हादसे का खुलासा
गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। राहुल की करीब 16 वर्ष पहले शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। देर रात पुलिस भी डिवाइडर से टकराकर हादसा होने की बात कहती रही लेकिन 8 जून को जब पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब ब्रेकर पर चढ़कर बाइक अनियंत्रित होने की बात सामने आई।
4 of 6
राहुल के बच्चे
– फोटो : अमर उजाला
राहुल के परिजनों ने बताई हकीकत
राहुल के परिजनों ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने उन्हें फुटेज भी दिखाई थी। पुलिस के अनुसार यह ब्रेकर सोसायटी आरडब्ल्यूए ने बवनाया था। वहीं सोसायटी के सचिव धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोसायटी के पास दो अस्पताल व एक निजी स्कूल है। कई बार पहले यहां तेज रफ्तार के चलते हादसे हो चुके थे। इसकी वजह से पुलिस ने ही नगर निगम से पत्राचार कर ब्रेकर बनाने की बात कही थी। इसके बाद ही ब्रेकर बना था।
5 of 6
अवैध ब्रेकर
– फोटो : अमर उजाला
ब्रेकर पर नहीं किया गया था पेंट
जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे से एक दिन पहले ही ब्रेकर बनने और ठीक से सूख न पाने की वजह से उस पर पेंट भी नहीं हो पाया था। रात में दिखाई न देने पर हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।