Image Slider

Father and son attacked, injured



नरौरा। गांव नगला बेलौन में दुकानदार पिता व पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को उनके पिता ऋषि कुमार पान की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव निवासी नीरज उनकी दुकान पर आया और लोहे के सरिया से उनके सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||