Image Slider

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित वार्ड-37 से भाजपा पार्षद रवि भाटी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी कॉल और मैसेज हैदराबाद के नंबर से आए हैं। मामला करीब तीन माह पहले मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाने से जुड़ा है। पार्षद को पहले भी धमकी मिली थी और पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस ने सोमवार को दोबारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


दर्ज मामले में पार्षद रवि भाटी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। बात करने वाला व्यक्ति खुद को हैदराबाद निवासी महबूब बता रहा है। आरोपी ने अपनी धमकियों में मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाने का जिक्र करते हुए कहा कि गोली मार दी जाएगी मैं तुझे जानता हूं। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए धमकी देता रहा। धमकियों का यह सिलसिला 27 मई से चल रहा है। पार्षद ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तब सोमवार को उनकी प्राथमिकी दर्ज हुई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||