Bike Collides With Divider, Youth Dies – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”6a2726c7b38d57033909cf30″,”slug”:”bike-collides-with-divider-youth-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19901-2026-06-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर बी ब्लॉक में डिवाइडर से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल नें उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त टीलामोड़ के भोपुरा स्थित गगन विहार निवासी राहुल (32) के रूप में हुई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11ः45 बजे डायल 112 पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तब युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसे पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि युवक की पहचान के बाद परिजन को सूचना दे दी गई थी। एसीपी ने बताया कि परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। अब तक की जांच में डिवाइडर से बाइक टकराने की बात सामने आई है। यदि शिकायत मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।