Image Slider

होमताजा खबरदेशटीवीके क्‍या इंड‍िया ब्‍लॉक से बना रही दूरी? व‍िजय के मंत्री का बयान पढ़ लीजिए

Last Updated:

तम‍िलनाडु के मुख्‍यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके इंड‍िया अलायंस का ह‍िस्‍सा होगी या नहीं, इसे लेकर कांग्रेस के अपने दावे हैं. लेकिन अब व‍िजय के मंत्री ने इस पर बड़ा बयान द‍िया है, जो काफी कुछ इशारा दे रहा है.

टीवीके क्‍या इंड‍िया ब्‍लॉक से बना रही दूरी? व‍िजय के मंत्री का बयान पढ़ लीजिएZoom

राहुल गांधी और तम‍िलनाडु के मुख्‍यमंत्री व‍िजय.

इंड‍िया अलायंस की मीटिंग हुई. डीएमके नहीं आई. कांग्रेस की कोश‍िश थी क‍ि तम‍िलनाडु के मुख्‍यमंत्री व‍िजय की पार्टी टीवीके मीटिंग में शाम‍िल हो जाए. लेकिन ऐसा नहीं हो पाए. जब इस बारे में कांग्रेस से सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा क‍ि डीएमके भी हमारा ह‍िस्‍सा है और रहेगा. टीवीके भी इंड‍िया अलायंस में शामिल होगा. लेकिन विजय के मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने जो कहा, उससे लगा क‍ि टीवीके अभी दूरी बना रही है.

टीवीके के इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल न होने पर तमिलनाडु के मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा, इस पर अभी और भी कई फैसले लेने होंगे और सभी स्तरों पर विचार-विमर्श करना होगा. हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस और आईयूएमएल ने हमारा समर्थन किया है और हमें गठबंधन के पहलू पर चर्चा करनी होगी. अभी बहुत कुछ करना बाकी है और हम इस पर काम करेंगे.

‘डीएमके का अंत तय’

इसके अलावा, डीएमके की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा, डीएमके सत्ता में सिर्फ कांग्रेस की वजह से आई थी, क्योंकि कांग्रेस के होने के कारण कई अल्पसंख्यकों ने डीएमके पर भरोसा किया था. कांग्रेस के बिना डीएमके कुछ भी नहीं है. वे 25 सीटें भी पार नहीं कर पाते… अब उनका पर्दाफाश हो गया है. निश्चित रूप से, अब डीएमके का अंत हो जाएगा…

कांग्रेस के पांव दो नाव में

कांग्रेस के पांव दो नाव में हैं. वह डीएमके को छोड़ना नहीं चाहती है और टीवीके से प्‍यार भी है. डीएमके के इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, डीएमके हमेशा से इंडिया अलायंस का हिस्सा रही है. चुनाव के बाद हुए कुछ बदलावों को लेकर थोड़ी नाराज़गी हो सकती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वे अंततः गठबंधन में शामिल हो जाएंगे… टीवीके के बारे में उन्‍होंने कहा- चूंकि वे फिलहाल इंडिया अलायंस का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला; हालांकि, गठबंधन में शामिल होने के बाद वे आगामी बैठकों में भाग लेंगे…

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||