Image Slider

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • MP Rajya Sabha Election 2026 BJP Congress Candidates LIVE Update; Mahesh Kewat Meenakshi Natarajan
भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों ने आज नामांकन भरा।

मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी।

इससे पहले, कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचीं। यहां राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया। नटराजन ने कहा- हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे।

दूसरी तरफ, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं।

बीना विधायक सीएम हाउस पहुंचीं

एक अन्य घटनाक्रम में बीना विधायक निर्मला सप्रे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस गई थीं। हालांकि, यहां क्या चर्चा हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

देखिए, तस्वीरें…

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई।

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी विधायकों को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया समझाई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी विधायकों को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया समझाई।

मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा।

मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा।

कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी और मीनाक्षी नटराजन के साथ फोटो सेशन कराया।

कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी और मीनाक्षी नटराजन के साथ फोटो सेशन कराया।

बीजेपी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके

इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

राज्यसभा नॉमिनेशन के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

अपडेट्स

09:45 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

महेश केवट बोले- आने वाला समय हमारे लिए ऊर्जा से भरा

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने दैनिक भास्कर से कहा- भारतीय जनता पार्टी में ही ये संभव है कि सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। आगे आने वाला समय हमारे लिए ऊर्जा से भरा होगा।

09:28 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बीजेपी विधायक बोले- महेश केवट का निष्कासन षड्यंत्र था

निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने कहा- महेश केवट पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव के समय उनका निष्कासन एक षड्यंत्र था। उनकी 2023 में ही बीजेपी में वापसी हो गई थी। उन्होंने जमीनी स्तर से जुड़कर पार्टी का काम किया है। वे जरूर जीतेंगे।

09:16 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री विजयवर्गीय बोले- निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हम तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं। महेश केवट बहुत बढ़िया उम्मीदवार हैं।

विजयवर्गीय ने दावा किया कि बीना विधायक निर्मला सप्रे राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का साथ देंगी

09:07 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

वीडी शर्मा ने कहा- ऐतिहासिक विजय के साथ हम तीसरी सीट भी जीतेंगे

खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा- हम ऐतिहासिक जीत के साथ राज्यसभा की तीसरी सीट भी जीतेंगे।

09:05 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री परमार बोले- हमें ज्यादा वोट मिलेंगे, हमारे तीनों प्रत्याशी जीतेंगे

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- निश्चित रूप से हमारे तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। जितने हमारे पास वोट हैं, उससे ज्यादा वोट मिलेंगे।

08:54 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री बोले- हमारे तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मिलेगी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी।

उन्होंने कहा- सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास…ये हमारी पार्टी कहती नहीं बल्कि करके दिखाती है। ऐसे वर्ग, जिसके लोकसभा-विधानसभा में प्रतिनिधित्व की कमी थी, उसे सीधे उच्च सदन के लिए प्रतिनिधित्व देकर हमारी प्रतिबद्धता दिखाई है।

08:49 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

सीएम हाउस पहुंची थीं बीना विधायक निर्मला सप्रे

बीना विधायक निर्मला सप्रे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस गई थीं। हालांकि, यहां क्या चर्चा हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

08:45 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में नामांकन दाखिल कर रहे केवट

विधानसभा में बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

08:37 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

विधानसभा पहुंचे यादव-खंडेलवाल, केवट का नामांकन दाखिल करा रहे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट के साथ विधानसभा पहुंच चुके हैं। यहां नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।

08:32 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

नामांकन दाखिल कराने बीजेपी दफ्तर से निकले सीएम-प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट नामांकन भरने के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर बीजेपी दफ्तर से निकले हैं। बाकी नेता- विधायक दूसरी गाड़ियों में साथ हैं।

इससे पहले सीएम समेत अन्य नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

08:07 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल पहुंचे बीजेपी हेडक्वार्टर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। सभी नेता विधायकों के साथ कुछ देर बाद पार्टी उम्मीदवार महेश केवट का नामांकन दाखिल कराने विधानसभा जाएंगे।

07:47 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस दफ्तर में विधायकों की बैठक, अपडेट दे रहीं भास्कर रिपोर्टर रागिनी राय

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने के बाद कांग्रेस नेता पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। यहां विधायकों के साथ बैठक जारी है।

07:44 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीति पाठक समेत कई विधायक पहुंचे BJP दफ्तर

भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी विधायक लगातार पहुंच रहे हैं। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीति पाठक समेत कई विधायक यहां आ गए हैं।

07:42 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

महेश केवट के भाई-बेटे ने ओरछा में की विशेष पूजा

बीजेपी उम्मीदवार महेश पटेल ओरछा के रहने वाले हैं। उनका परिवार पिछले कई साल से बुंदेलखंड में लोक देवता के रूप में पूजे जाने वाले लाला हरदौल की सेवा करते आए हैं। उनके भाई मुकेश केवट और बेटे हर्ष केवट ने आज सुबह राम राजा सरकार और लाला हरदौल की विशेष पूजा की।

07:20 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, नटराजन को कैंडिडेट बनाने से नाराज हैं

दिग्विजय सिंह के समर्थक और भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं।

07:13 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- चर्चा में तय करेंगे कि बाहर जाना है या नहीं

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बीजेपी का कैंडिडेट डमी कैंडिडेट है।

कांग्रेस विधायकों की शिफ्टिंग पर सिंघार बोले- हम लोग चर्चा करेंगे। फिर तय करेंगे कि बाहर जाना है या नहीं जाना है।

07:10 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिग्विजय सिंह बोले- बीजेपी ने भ्रम पैदा करने तीसरा कैंडिडेट उतारा

दिग्विजय सिंह बोले- बीजेपी के पास अपना कैंडिडेट जिताने के लिए वोट नहीं हैं। उन्होंने भ्रम पैदा करने के लिए तीसरा कैंडिडेट उतारा है।

हॉर्स ट्रेडिंग पर दिग्विजय ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

07:07 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कटारे बोले- मेरी बीजेपी को चुनौती, जीतकर दिखाए

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने भास्कर से कहा- मेरी बीजेपी को चुनौती है, जीतकर दिखाएं। 18 तारीख को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

07:04 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिग्विजय भी मीनाक्षी का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने राज्यसभा के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह भी पहुंचे थे।

07:02 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक बोले- बीजेपी अपने ही षड्यंत्र का शिकार होगी, मीनाक्षी को 67 वोट मिलेंगे

जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके बोले- हमारे 64 विधायक हैं। आप देखते जाइए, मीनाक्षी नटराजन को 67 वोट मिलेंगे। कांग्रेस पूरी एकजुट हैं। बीजेपी जो हॉर्स ट्रेडिंग का षड्यंत्र कर रही है, वो खुद इसका शिकार होगी।

06:50 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन भरा, बोली- हम जीतेंगे

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए अपना नामांकन भर दिया है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारा है। हमारे सामने विचारधाराओं की लड़ाई है। जो लड़ाई, किसान, मजदूर आदिवासियों की हमारे नेता लड़ते हैं, ये वही लड़ाई है। हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे।

उन्होंने कहा- खुद को पार्टी विथ डिफरेंस बताने वाले बीजेपी नेताओं की राजनीतिक शुचिता और नैतिकता इस चुनाव में दिखाई दे रही है।

06:45 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

विजयवर्गीय बोले- हमें हमारे विधायकों पर विश्वास

विधायकों की बाड़ाबंदी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमें हमारे विधायकों पर विश्वास है। कांग्रेस को नहीं हैं तो वे अपने विधायकों को सुरक्षित जगह ले जाएंगे।

06:38 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

केवट बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस शत प्रतिशत निभाऊंगा

बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा।

06:28 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

विजयवर्गीय बोले- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट, इसीलिए उम्मीदवार उतारा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है। हम अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा।

06:08 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मीनाक्षी नटराजन के साथ पटवारी, सिंघार और पार्टी विधायक विधानसभा पहुंचे

राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। पटवारी खुद एक-एक विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में लेकर जा रहे हैं।

06:05 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, दूसरे विधायक भी आए

बीजेपी खेमे में हलचल शुरू हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भोपाल स्थित भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। यहां अन्य विधायक भी आना शुरू हो गए हैं।

06:03 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कुणाल चौधरी के साथ विधायक आरिफ मसूद दिल्ली रवाना

राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों को शिफ्ट कर रही है। भोपाल से कुणाल चौधरी के साथ विधायक आरिफ मसूद दिल्ली रवाना हुए हैं। हालांकि, उनका कहना था कि वे किसी केस के सिलसिले में जा रहे हैं।

06:00 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बीजेपी ने मंथन और बैठकों के बाद खड़ा किया तीसरा उम्मीदवार

मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने उम्मीदवार उतारने को लेकर बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिन भर सीएम हाउस में मंथन किया, सीनियर नेताओं से मुलाकात की।

इसके बाद देर शाम बीजेपी ऑफिस में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बैठक हुई। तीनों नेता रात करीब आठ बजे सीएम हाउस पहुंचे। यहां भी एक घंटे तक बैठक चली। इसी दौरान केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उम्मीदवार उतारने की सहमति मिली।

सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अजय जामवाल और महेंद्र सिंह से चर्चा के बाद महेश केवट के नाम को आगे बढ़ाया। इसके बाद आधी रात को महेश केवट को प्रत्याशी घोषित करने का अधिकारिक आदेश भी जारी हो गया।

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||