Image Slider

Last Updated:

Ram Mandir News : राम मंदिर में आए चढ़ावे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सनसनीखेज दावा किया है. अखिलेश ने मामले में कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की है. अखिलेश के आरोपों पर राम मंदिर ट्रस्ट का जवाब भी सामने आया है. ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हम लोगों को रामलला पर पूरा विश्वास है. ट्रस्ट के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और परंपराओं के अनुसार काम कर रहे हैं.

राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा, 'चढ़ावे के करोड़ों रुपये गायब'Zoom

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सनसनीखेज दावा किया है. (फाइल फोटो)

अयोध्या. राम मंदिर परिसर में दान के पैसों में कथित घपले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सियासत तेज हो गई है. अखिलेश यादव ने मामले में कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की है. अखिलेश ने अपने X हैंडल पर लिखा, ‘समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.’

‘रामलला स्वयं देंगे दंड’
अखिलेश के आरोपों पर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने पलटवार किया है. महंत दिनेंद्र दास ने ट्रस्ट का बचाव किया और कहा कि उन्हें किसी भी तरह के घोटाले की जानकारी नहीं है. ट्रस्ट के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और परंपराओं के अनुसार काम कर रहे हैं. हम लोगों को रामलला पर पूरा विश्वास है. अगर कोई गलती करेगा तो रामलला स्वयं उसे दंड देंगे.

पूरी पारदर्शिता
महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि राम मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट की बैठकों में जो भी निर्णय लिए जाते हैं, वे पूरी पारदर्शिता के साथ होते हैं और अब तक किसी तरह की आपत्ति सामने नहीं आई है. महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि हमारे ट्रस्टी ऐसा काम नहीं करेंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||