Image Slider

होमखेलक्रिकेटटी20 कप्तान बनते ही अय्यर की हुंकार, निशाने पर कोच गंभीर पर तो नहीं?

Last Updated:

चयनकर्ताओं ने शनिवार 6 जून को श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया. इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार रविवार को उन्होंने रिएक्शन दिया. श्रेयस ने कहा, मुझे वही रहना है जैसा मैं पहले था. किसी की छाया में नहीं रहना है.

Zoom

टी20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का आया पहला बयान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले चयनकर्ताओं ने बड़ा बदलाव किया है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को देने का फैसला लिया गया. इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद उन्होंने रविवार को कहा कि वह कभी भी दबाव से डरने वालों में से नहीं रहे हैं. अय्यर ने साफ कर दिया कि नई जिम्मेदारी से उनकी सोच या व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आएगा.

भारत के नए टी20 कप्तान बनने के बाद पहली श्रेयस अय्यर ने इसको लेकर बात की.  शनिवार दोपहर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी घोषणा की. मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अय्यर ने कहा कि वह वही इंसान बने रहेंगे, जो इस शहर के चुनौतीपूर्ण क्रिकेट माहौल में पले-बढ़े हैं. उन्होंने साफ किया कि वह किसी की छाया में रहना पसंद नहीं करते.

श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे अपनी पर्सनैलिटी बदलने की जरूरत नहीं है. मुझे वही रहना है जैसा मैं पहले था. न कि किसी और की तरह बनने की कोशिश करनी है या किसी की छाया में रहना है. मुझे बचपन से ही चुनौतियां पसंद थीं, खासकर मुंबई से होने के नाते. यहां क्रिकेट बहुत बड़ा है और प्रतिस्पर्धा भी जबरदस्त है. हर गली का बच्चा मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहता है,”

यह दूसरी बार होगा जब अय्यर गौतम गंभीर के साथ काम करेंगे. इससे पहले दोनों 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स में साथ थे. अय्यर कप्तान थे जबकि गंभीर मेंटर की भूमिका में थे. केकेआर के आईपीएल खिताब जीतने के बाद गंभीर को ज्यादा श्रेय मिला, जबकि अय्यर की उतनी बात नहीं हुई. टीम को ट्रॉफी जीताने के बाद भी केकेआर ने उनको रिलीज कर दिया. गंभीर एक महीने बाद ही भारत के मुख्य कोच बन गए. अय्यर ने अगले आईपीएल सीजन के लिए पंजाब किंग्स का दामन थामा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||