{“_id”:”6a24813e47577ebe8c0c0457″,”slug”:”stands-empty-roads-occupied-e-rickshaws-add-to-chaos-outside-metro-stations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-139725-2026-06-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”स्टैंड खाली, सड़कों पर कब्जा: मेट्रो स्टेशनों के बाहर ई-रिक्शाओं से बढ़ी अव्यवस्था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
– तय पार्किंग के बावजूद मुख्य मार्गों पर खड़े वाहन, उत्तम नगर पूर्व में शाम होते ही जाम से जूझते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों के बाहर ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित पार्किंग और संचालन यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बन गया है। नवादा, द्वारका मोड़, उत्तम नगर पश्चिम और विशेष रूप से उत्तम नगर पूर्व मेट्रो स्टेशन के आसपास रोजाना सड़क किनारे ई-रिक्शाओं की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। निर्धारित स्टैंड होने के बावजूद चालक मुख्य सड़कों और स्टेशन प्रवेश द्वारों के पास वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे जाम और अव्यवस्था बढ़ रही है। उत्तम नगर पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास स्थिति सबसे अधिक गंभीर है। यहां मेट्रो स्टेशन के साथ बस टर्मिनल भी है, जिससे यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। शाम के समय बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक सवारियों के इंतजार में सड़क घेर लेते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की रफ्तार थम जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई चालक निर्धारित स्टैंड का उपयोग करने के बजाय मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़ा करना सुविधाजनक समझते हैं। इसका असर बस सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कई बार बसें जाम में फंस जाती हैं और यात्रियों को निर्धारित स्टॉप से पहले ही उतरना पड़ता है। राहगीरों के अनुसार, ई-रिक्शाओं के अचानक रुकने, सवारी बैठाने और बिना संकेत दिए मुड़ने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। फुटपाथों पर भी ई-रिक्शाओं का कब्जा होने से लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि लगातार लगने वाले जाम से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शाओं के लिए निर्धारित स्टैंड का सख्ती से पालन कराया जाए और मेट्रो स्टेशनों के आसपास नियमित निगरानी व कार्रवाई की जाए।
कोट्स-
मेट्रो स्टेशन से निकलते ही ई-रिक्शा वाले यात्रियों को घेर लेते हैं। -हेमंत, राहगीर
फुटपाथों तक पर ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। -राजेंद्र कुमार, राहगीर
जाम के कारण बसें अपने स्टैंड तक नहीं पहुंच पातीं और यात्रियों को बीच रास्ते उतरना पड़ता है। -राजेश कुमार, यात्री
तय स्टैंड होने के बाद भी ई-रिक्शाओं की मनमानी परेशानी का कारण बन रही है। -अशोक सिंह, स्थानीय दुकानदार
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



