मालवीय नगर के हौज रानी स्थित गेस्ट हाउस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की है। अस्पताल में भर्ती घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान सीएम को बताया गया कि स्थानीय नागरिकों, होटल कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों की मदद की।
सीएम ने कहा कि हादसे के दौरान कई लोगों ने असाधारण साहस का परिचय दिया। कुछ लोगों ने आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को बाहर निकाला, जबकि घायलों को सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी नागरिकों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाए।
फायर सेफ्टी व्यवस्था की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी में कई सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आई हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को घटना की विस्तृत जांच कराने और राजधानी के होटलों, व्यावसायिक परिसरों तथा अन्य सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का विशेष ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। जहां भी नियमों की अनदेखी या लापरवाही मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शव गृह राज्यों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह राज्यों या पैतृक स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
कई मरीज अब भी गंभीर
मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ घायल गंभीर हालत में हैं और कुछ वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। प्रभावितों में बांग्लादेश, नेपाल, कैमरून और लीबिया के नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



