साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म पेद्दी ने थिएटर्स में रिलीज होते ही इतिहास रच दिया है. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के जबरदस्त क्रेज और बंपर एडवांस बुकिंग के दम पर अपने ओपनिंग डे पर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में करीब 51 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग के साथ यह फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद राम चरण के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.
नई दिल्ली. ग्लोबल स्टार राम चरण ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित कर दी है. उनकी मोस्ट अवेडेट स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने थिएटर्स में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब इस पर दर्शक जमकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज, शानदार एडवांस बुकिंग और पेड प्रिव्यूज के दम पर फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक नया इतिहास रच दिया है.
देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी राम चरण की फिल्म का डंका बजा रहा है. ओवरसीज मार्केट में भी इस फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है. इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये का शानदार ग्रोस कलेक्शन किया. इसी के साथ ही ‘पेद्दी’ की पहले दिन की कुल वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा तकरीबन 112.49 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. इस धमाकेदार शुरुआत के बाद यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की उन चुनिंदा ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया.
बॉक्स ऑफिस के जानकारों के लिए ‘पेद्दी’ फिल्म की यह तूफानी ओपनिंग हैरान करने वाली नहीं है. दरअसल, थिएटर्स में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने से पहले ही ‘पेद्दी’ ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रिव्यू शोज के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त माहौल बना लिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले फुल थियेट्रिकल डे से पहले ही दुनियाभर में करीब 40 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. रिलीज से पहले बने इसी जबरदस्त हाइप और क्रेज ने फिल्म को पहले ही दिन बेहद आसानी से 100 करोड़ के जादुई आंकड़े के पार पहुंचा दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के 100 करोड़ पार होते ही फैंस के साथ-साथ उनके घर पर भी जश्न का माहौल है. हाल ही में राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला का एक वीडियो रेडिट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में उपासना बेहद सादगी से पिंक कलर के सलवार-कुर्ता में घर से बाहर आकर हाथ जोड़कर फैंस का स्वागत करती दिख रही हैं. उन्होंने फैंस के साथ मिलकर ‘पेद्दी’ के पोस्टर वाला केक काटा, पटाखे फोड़े और थिएटर्स में जाकर दर्शकों के साथ फिल्म का लुत्फ भी उठाया.
फिल्म को देशभर में बेहद बड़े स्केल पर रिलीज किया गया है. पहले ही दिन इसके कुल 12,412 शोज चले, जहां सुबह से ही थिएटर्स के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई. अगर पेड प्रिव्यू शोज की कमाई को भी जोड़ लिया जाए, तो भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 69.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
‘पेद्दी’ के पहले दिन का इंडिया ग्रोस कलेक्शन करीब 82.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. राम चरण की फिल्म की इस तूफानी शुरुआत ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में कमाई के कई और बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने वाली है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह मूवी फर्स्ट वीकेंड पर 300 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी.
इस ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ ही ‘पेद्दी’ अब राम चरण के करियर की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ ने पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 223 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग ली थी, जिसमें जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में थे.
‘पेद्दी’ की इस छप्परफाड़ कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा इसके ओरिजिनल तेलुगु वर्जन से आया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है. वहां फैंस ने सुबह-सुबह के शोज, हाउसफुल थिएटर्स और ढोल-नगाड़ों के साथ इस रिलीज को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया.
गौरतलब है कि बुच्ची बाबू सना की इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. पहले दिन के इन जादुई आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जो तगड़ा बज बना हुआ था, वो अब बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई में तब्दील हो चुका है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



