सीएम रेखा ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को हुई घटना के बाद आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अस्पताल पहुंची हैं। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की।
Delhi CM Rekha Gupta met injured victims of the Malviya Nagar fire tragedy in Max Hospital, Saket, today
(Source: CMO) pic.twitter.com/7UhyAq4DMS
— ANI (@ANI) June 4, 2026
लवकेश बजाज ने पूछताछ में किया नया खुलासा, एनओसी नहीं थी
मालवीय नगर में हुए भीषण आग के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। लवकेश बजाज ने पूछताछ में यह भी कहा कि होटल में कमरों के साइज बढ़ाने समेत अन्य संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे।
बजाज ने पुलिस को बताया कि बदलाव करने वाले व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दिल्ली में ऐसा सब कुछ चलता रहता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि होटल में फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं था। पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही लवकेश बजाज की अन्य प्रॉपर्टीज की भी जांच की जा रही है।
मालवीय नगर अग्निकांड: एफआईआर दर्ज
मालवीय नगर अग्निकांड के संबंध में मालवीय नगर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 326(g), 324(5), 125(a), 125(b) और 287 के तहत दर्ज की गई है। होटल मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली पुलिस अब होटल प्रबंधक की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
गुरुग्राम में होगा अग्रवाल परिवार का अंतिम संस्कार
मालवीय नगर अग्निकांड में गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। पिता का इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था, इन्हें देखने गए विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी और तीन अन्य परिजनों समेत कुल 5 लोगों की आग में जान चली गई।दोपहर 3 बजे शव गुरुग्राम लाए जाएंगे। विवेक अग्रवाल के घर के बाहर शोक सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अग्निकांड में गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार की दर्दनाक मौत
फ्लोरिश स्टे गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग में अग्रवाल परिवार के सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के सभी सदस्य 80 वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल की देखभाल के लिए दिल्ली आए थे। मृतकों में विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तरजनी अग्रवाल, मां प्रेमलता अग्रवाल और उनकी दो बेटियां समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।
होटल मालिक की आज कोर्ट में पेशी
होटल फ्लोरिश स्टे के मालिक लवकेश बजाज को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।
Malviya Nagar Fire Live: घटना के बाद सीएम रेखा गुप्ता मैक्स अस्पताल पहुंचीं, घायलों से की मुलाकात
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। जो लोग घायल हुए हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अस्पताल पहुंची हैं। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। होटल मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद अब प्रबंधक की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



