दिल्ली में कांगो नागरिक के परिवार की मौत
इस घटना में कांगो के एक नागरिक के परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई। नागरिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी बहन भी इस हादसे में मारी गई है। उसने अपने प्रियजनों को खोने पर गहरा सदमा जताया।
#WATCH | Malviya Nagar fire | Delhi: A Congo national whose family members died in an incident, says, “…they say my sister is dead…” pic.twitter.com/maSjF5LmTA
— ANI (@ANI) June 3, 2026
घायलों में पांच हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल शामिल
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘दिल्ली पुलिस के दस कर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें पांच हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल शामिल हैं। वे ही सबसे पहले परिसर में दाखिल हुए थे। उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।’
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘बहुत दुखद है। दिल्ली में ये पहली घटना नहीं है। पिछले तीन महीने में हुई ये चौथी ऐसी घटना है जहां लोगों ने अपनी जान गंवा दी है लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं दिल्ली के फायर डिपार्टमेंट और यहां के कॉर्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराना चाहता हूं, इन्हीं के संरक्षण में कहीं न कहीं इस तरह की अवैध कार्रवाई होती है। लोग मर जाते हैं और यहां की सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगती?
लोकेश बजाज के रूप में हुई होटल के मालिक की पहचान
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, जिस रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई थी, उसकी पहचान ‘होटल फ्लोरिश स्टेज’ के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, होटल के मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, होटल के संचालन में तीन पार्टनर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन पार्टनर के दिल्ली में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां होटल के मालिकाना हक, संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।’
मैक्स अस्पताल ने की 18 लोगों के मरने की पुष्टि, कूदने से कई के हाथ-पैर टूटे
जानकारी के मुताबिक, 18 लोगों के मौत की पुष्टि मैक्स अस्पताल ने की है। इसमें नौ पुरुष और नौ महिला शामिल हैं। विदेशी नागरिक की भी पुष्टि की है। वहीं, इमारत से कूदने से घायल होने वालों में कई लोगों के हाथ और पैर भी टूट गए हैं। मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप बुधिरजा ने बताया, ‘8 घायल वेंटिलेटर पर हैं, उनका इलाज चल रहा है। वेंटिलेटर पर जो मरीज हैं उनमें से अधिकांश को स्मॉग की वजह से लंग्स में इंजरी हुई है। अधिकांश लोगों को मामूली बर्न्स हैं, गहरे बर्न्स नहीं हैं। पांच मरीज स्थिर थे और मामूली चोटों के साथ यहां आए थे जिनका प्राथमिक इलाज करके उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी घायलों को दो-तीन तरह की चोटें आई हैं, पहली स्मॉग की वजह से लंग्स में इंजरी हुई है, दूसरा बर्न्स और तीसरा हड्डी की चोट क्योंकि कई लोगों ने बताया है कि वह बचाव के समय ऊपर से कूद गए थे। (मैक्स अस्पताल में) जिन 18 मरीजों की मौत हुई है उनमें 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल है।
हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
मालवीय नगर हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’
मालवीय नगर आग हादसे में केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित रेस्तरां में आग लगने के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
दो मरीजों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना से जुड़े दो मरीजों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन मरीजों को क्रमशः मैक्स अस्पताल और पं. मदन मोहन मालवीय अस्पताल से रेफर किया गया है, और फिलहाल संबंधित डॉक्टर इनका इलाज कर रहे हैं।
हादसे पर केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई। 20 लोगों की मौत की दुखद खबर आ रही। दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।’
दिल्ली में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं: कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, ‘दिल्ली में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को समीक्षा करनी चाहिए, फायर ब्रिगेड को बहुत चुस्त-दुरुस्त करना चाहिए और ये देखना चाहिए कि कारण क्या है कि इतनी आगजनी हो रही है और लोग मर रहे हैं। ये बहुत भयावह स्थिति है। इसमें दिल्ली सरकार को कुछ न कुछ कदम जरूर उठाने चाहिए। हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए।’
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



