Image Slider

पहली बार यूपी से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुएं निर्यात की गई हैं। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूपी से 2,01,241 करोड़ रुपये का माल यूएसए, यूके, यूएई, जर्मनी और नेपाल भेजा गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15,182 करोड़ रुपये अधिक है। 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। देश के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश की भागीदारी करीब 5.2 प्रतिशत रही है। गौतमबुद्ध नगर से 97,703 करोड़ का निर्यात हुआ है। जिले की हिस्सेदारी और बढ़ेगी क्योंकि प्रदेश सरकार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण को भव्य बनाने में जुटी है।

निर्यात में टॉप-10 जिले

गौतमबुद्ध नगर    97,703 करोड़

गाजियाबाद        18,728 करोड़

कानपुर नगर      10,823 करोड़

मुरादाबाद          10,639 करोड़

आगरा               8,907 करोड़

अलीगढ़             8,253 करोड़

भदौही               6,162 करोड़

उन्नाव                5,569 करोड़

संभल                3,521 करोड़

अमरोहा             2,825 करोड़

5 साल में निर्यात की स्थिति

वर्ष           निर्यात (करोड़ में)

2021-22    1,56,897

2022-23    1,74,037

2023-24    1,70,340

2024-25    1,86,059

2025-26    2,01,241

निर्यात में देश के टॉप-5 राज्य

राज्य             2025-26           2024-25

गुजरात    9,76,783 करोड़    9,83,210 करोड़

महाराष्ट्र    6,19,845 करोड़    5,57,271 करोड़

तामिलनाडु    5,24,382 करोड़    4,41,185 करोड़

कर्नाटक    3,03,642 करोड़    2,58,222 करोड़

उत्तर प्रदेश    2,01,241 करोड़    1,86,060 करोड़

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||