- Hindi News
- National
- Weather MP UP Rajasthan Jharkhand Rain Uttarakhand Jammu Kashmir Rain Snowfall
- कॉपी लिंक
देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश हुई।
यूपी के आगरा में करीब एक घंटे तक तेज बारिश से सड़कें और फुटपाथ धंस गए। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारें और ट्रक पलट गए। एमपी के सिंगरौली में बिजली गिरने से किशोर की और नीमच में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में बादल फटे। जिससे सड़कें जाम हो गईं, रिहायशी इलाके पानी में डूब गए और गाड़ियां मलबे में फंस गईं। अनंतनाग जिले में आंधी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौसम की खबर में आगे बढ़ने से पहले विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की यह खबर पढ़ें, जिसमें भारत समेत पूरी दुनिया में सूखे की आशंका जताई गई है
संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस मौसम एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के मुताबिक भारत समेत दुनियाभर में सूखा, बाढ़, समुद्री-स्थलीय हीटवेव और मौसम के खतरनाक रूप देखने को मिल सकते हैं। देश के कृषि मंत्रालय ने राज्यों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सामान्य से कम मानसून और अल नीनो की आशंका को देखते हुए जिलास्तर पर प्लान लागू करें। पूरी खबर पढ़ें…
केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गई है।
यूपी के आगरा में सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने की वजह से ट्रक और कारें उसमें पलट गईं।
यूपी के आगरा में भारी बारिश की वजह से एक मकान गिर गया।
MP के महू में धूल भरी आंधी चली। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
4 जून:
- राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।
5 जून:
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्थिति रह सकती है।
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन समेत 36 जिलों में आज अलर्ट बारिश का अलर्ट, तापमान 40°C से नीचे आया
मध्य प्रदेश में हीटवेव का असर लगभत खत्म है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज इंदौर-उज्जैन समेत प्रदेश के 36 जिलों में तेज आंधी, बारिश का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा जिलों में 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: 5 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, 70kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी
राजस्थान में आज नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 70kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 4 जिलों का तापमान 40°C से ज्यादा, 7 दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी
बिहार में मंगलवार को 4 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। कैमूर 41.4°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। आज 5 जिलों कैमूर, रोहतास (डेहरी), औरंगाबाद, गया और पटना में हीटवेव का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है
हरियाणा में दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने से मौसम बदला है। आज 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी में बारिश और 50-60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कल भी राज्य के अधिकतर हिस्से में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



