Last Updated:
vaibhav-virat as opener: टीम आफ द टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत इसका ओपनिंग कॉम्बिनेशन है, जहां युवा जोश और अनुभवी क्लास का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा. विस्फोटक युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और रनों के सौदागर विराट कोहली इस टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. वैभव अपने दूसरे आईपीएल सीजन में उस टीम में जगह बनाने में सफऱल रहे जहां बड़े बड़े दिग्गज अभी कर नहीं पहुंच पाए है.
टीम आफ द टूर्नामेंट में विराट-वैभव को बतौर ओपनर मिली जगह
टीम आफ द टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत इसका ओपनिंग कॉम्बिनेशन है, जहां युवा जोश और अनुभवी क्लास का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा. विस्फोटक युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और रनों के सौदागर विराट कोहली इस टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. वैभव अपने दूसरे आईपीएल सीजन में उस टीम में जगह बनाने में सफऱल रहे जहां बड़े बड़े दिग्गज अभी कर नहीं पहुंच पाए है.
विस्फोटक ओपनिंग और मजबूत टॉप ऑर्डर
इस टीम की ओपनिंग जोड़ी विपक्षी कप्तानों के लिए किसी बुरे सपने जैसी है. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में बल्ले से कोहराम मचाते हुए 776 रन बनाए. 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट और रिकॉर्ड 72 छक्कों के साथ उन्होंने न सिर्फ ‘ऑरेंज कैप’ पर कब्जा किया, बल्कि टूर्नामेंट के ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) भी बने. उनका साथ देंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रन-मशीन विराट कोहली, जिन्होंने 56.25 की शानदार औसत और 165.85 के स्ट्राइक रेट से 675 रन कूटकर अपनी क्लास साबित की. तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मोर्चा संभालेंगे, जिन्होंने अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए 163.02 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए.
आक्रामक मिडिल ऑर्डर और कप्तानी का जिम्मा
मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने और टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार को सौंपी गई है. पाटीदार ने इस सीजन 192.69 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए, जिसके कारण उन्हें इस स्टार-स्टडेड टीम का कप्तान चुना गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन (624 रन, 160 SR) पांचवें नंबर पर खेलेंगे, जो स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशर माने जाते हैं. उनके ठीक बाद राजस्थान रॉयल्स के डोनोवन फेरेरा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जिन्होंने डेथ ओवरों में 255 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सबको चौंकाया है.
ऑलराउंडर और धारदार गेंदबाजी आक्रमण
टीम में ऑलराउंडर की भूमिका क्रुणाल पांड्या निभाएंगे, जिन्होंने बल्ले से 226 रन बनाने के साथ-साथ 8.41 की इकॉनमी से 14 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए. गेंदबाजी की शुरुआत नई गेंद के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार करेंगे, जिन्होंने इस सीजन में अपनी स्विंग का जादू बिखेरते हुए 28 विकेट झटके. उनका साथ देंगे गुजरात टाइटंस के कागिसो रबाडा, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 29 विकेट लेकर ‘पर्पल कैप’ अपने नाम की. राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर (25 विकेट) अपनी तूफानी गति से बल्लेबाजों को परेशान करेंगे, जबकि आरसीबी के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम (19 विकेट) डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट के रूप में खेलेंगे.
इम्पैक्ट प्लेयर रणनीति
पिच और मैच की परिस्थिति के अनुसार टीम को संतुलन देने के लिए गुजरात टाइटंस के वाशिंगटन सुंदर को बतौर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ शामिल किया गया है. सुंदर अपनी किफायती ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. यह ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ युवाओं के बेखौफ अंदाज और अनुभवी दिग्गजों के बेजोड़ तालमेल का सटीक उदाहरण है.
About the Author
मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



