जैसे PSG को 2023 में लुइस एनरिके के रूप में अपना मसीहा मिला और उन्होंने क्लब को UEFA चैंपियंस लीग जिताई, उसी तरह RCB को उसी साल एंडी फ्लावर के रूप में अपना मार्गदर्शक मिला एक सख्त और स्पष्ट सोच वाला क्रिकेट दिमाग, जो संरचना और टीमवर्क पर विश्वास करता है.
RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर की कोचिंग में टीम नें लगातार दूसरा खिताब जीता
जब एंडी फ्लावर ने अगस्त 2023 में टीम की कमान संभाली, तब RCB अभी भी अपने पहले IPL खिताब की तलाश में थी और सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का आसान निशाना बनती थी. यह कहना गलत नहीं होगा कि उस समय RCB, IPL की “पेरिस सेंट जर्मेन (PSG)” जैसी टीम थी जहां बड़े-बड़े सितारों की भरमार थी, लेकिन नतीजे नहीं. जैसे PSG को 2023 में लुइस एनरिके के रूप में अपना मसीहा मिला और उन्होंने क्लब को UEFA चैंपियंस लीग जिताई, उसी तरह RCB को उसी साल एंडी फ्लावर के रूप में अपना मार्गदर्शक मिला एक सख्त और स्पष्ट सोच वाला क्रिकेट दिमाग, जो संरचना और टीमवर्क पर विश्वास करता है.
कोच जिसने बदला RCB की सोच
RCB के पास पहले भी विराट कोहली के साथ एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, डेल स्टेन, शेन वॉटसन, युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी थे, लेकिन सफलता नहीं मिली. फ्लावर अपने साथ शानदार अनुभव लेकर आए थे. इंग्लैंड को 2005 की एशेज जीत दिलाना, 2012 में भारत में टेस्ट सीरीज जीतना और 2010 T20 वर्ल्ड कप जिताना उनकी उपलब्धियों में शामिल है. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी उन्होंने मल्तान सुल्तान्स, गल्फ जायंट्स, ट्रेंट रॉकेट्स और मराठा अरेबियंस को खिताब दिलाए. लेकिन RCB में उन्हें सबसे पहले टीम की सोच बदलनी थी.
स्काउट टीम का बड़ा योगदान
माइक हेसन के बाद टीम संभालते हुए फ्लावर ने सबसे ज्यादा ध्यान गेंदबाजी मजबूत करने पर दिया. IPL 2025 से पहले भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ में खरीदने के फैसले पर सवाल उठे, लेकिन यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. भुवनेश्वर ने दो सीजन में 45 विकेट लेकर RCB की गेंदबाजी की अगुवाई शानदार तरीके से की. फ्लावर ने युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा दिखाया और दिनेश कार्तिक, मो बॉबाट और स्काउटिंग टीम के साथ मिलकर रसिख सलाम धर, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह और मंगेश यादव जैसे गेंदबाजों को मौका दिया.
टीम में कोई स्टार नहीं
कप्तान रजत पाटीदार ने फ्लावर की खासियत बताते हुए कहा कि वह अनुभवी और नए खिलाड़ियों दोनों को बराबर महत्व देते हैं. उन्होंने रसिख धर का उदाहरण देते हुए कहा कि IPL 2026 में 19 विकेट लेकर उन्होंने भुवनेश्वर और जोश हेजलवुड का शानदार साथ निभाया. पाटीदार के अनुसार, टीम में यह स्पष्टता फ्लावर के नेतृत्व की वजह से आई है. उन्होंने कहा, “टीम की संस्कृति पूरी तरह बदल गई है. कोचिंग स्टाफ हर खिलाड़ी को बराबरी से ट्रीट करता है चाहे वह नया हो या अनुभवी. फ्लावर के नेतृत्व में RCB की यही नई सोच अब साफ दिखाई दे रही है. सालों तक अलग-अलग कोच आजमाने के बाद जब RCB को सही कोच मिला, तो उसने लगातार दो बार IPL ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंचा दी.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



