Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया. वैभव ने सीजन के 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल रहा. आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने शेयर किया भावुक मैसेज
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम बेशक फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया. वैभव आईपीएल के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैच में 776 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल रहा. इस तरह वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप विजेता बने. वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में इस खिताब को जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं.
हालांकि, उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण वह बहुत ही हताश दिखे. वैभव नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच के दौरान मौजूद थे. खिताबी मुकाबले के एक दिन बाद वैभव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह काफी भावुक नजर आए. इस वीडियो में उन्होंने सबसे पहले सिर पर से ऑरेंज कैप को उतार टेबल पर रखा और फिर हाथ जोड़ लिया. इस दौरान बैकग्राउंड में जीतेगा इंडिया सॉन्ग बज रहा है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



